माइक्रोसॉफ्ट ने अपने गेमिंग डिविजन की कमान भारतीय मूल की आशा शर्मा को सौंपी है। कंपनी ने आशा शर्मा को Microsoft Gaming का Executive Vice President और CEO नियुक्त किया है। वे फिल स्पेंसर की जगह लेंगी, जो लगभग 38 साल बाद कंपनी से रिटायर हो रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। यह फैसला Xbox के 25 साल पूरे होने के समय आया है, जहां कंपनी गेमिंग को और मजबूत करने पर फोकस कर रही है।
कौन हैं आशा शर्मा?
आशा शर्मा एक अनुभवी टेक्नोलॉजी लीडर हैं, जिन्होंने टेक्नोलॉजी, प्रोडक्ट और ऑपरेशंस में करीब 15 साल से ज्यादा काम किया है। उन्होंने मिनेसोटा यूनिवर्सिटी के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की है।
आशा ने अपना करियर 2011 में माइक्रोसॉफ्ट में शुरू किया था, जहां वे मार्केटिंग टीम में शामिल हुईं। दो साल बाद वे पोर्च (Porch) ग्रुप में COO बनीं और वहां कंपनी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने इंजीनियरिंग, सेल्स, प्रोडक्ट, मार्केटिंग और ऑपरेशंस टीमों को लीड किया।
2017 में वे मेटा (फेसबुक) में VP प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग के तौर पर गईं। यहां उन्होंने मैसेजिंग और इंस्टाग्राम डायरेक्ट के हेड ऑफ प्रोडक्ट की जिम्मेदारी संभाली, साथ ही कई अन्य विभागों का नेतृत्व किया।
इसके बाद वे Instacart में Chief Operating Officer रहीं, जहां उन्होंने बड़े पैमाने पर कंज्यूमर सर्विसेज को ग्रो किया।
2024 में आशा ने दोबारा माइक्रोसॉफ्ट जॉइन किया। यहां वे Core AI प्रोडक्ट्स की प्रेसिडेंट बनीं और AI मॉडल्स, एप्लिकेशंस, एजेंट्स तथा डेवलपर्स टूल्स के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को लीड किया। इससे पहले वे Microsoft AI प्लेटफॉर्म्स की हेड ऑफ प्रोडक्ट और कॉर्पोरेट VP भी रह चुकी हैं।
Xbox टीम में बड़े बदलाव
फिल स्पेंसर के रिटायरमेंट के साथ माइक्रोसॉफ्ट गेमिंग में कई बदलाव हो रहे हैं। Matt Booty को Executive Vice President और Chief Content Officer बनाया गया है, जो अब आशा शर्मा को रिपोर्ट करेंगे।
आशा शर्मा ने अपनी पहली मैसेज में कहा कि कंपनी Xbox फैंस और प्लेयर्स के प्रति अपनी कमिटमेंट दोहराती है। उन्होंने कहा, “गेमिंग अब सिर्फ एक हार्डवेयर तक सीमित नहीं है, बल्कि ये कई डिवाइसेस पर पहुंच चुकी है।” कंपनी कंसोल रूट्स पर दोबारा फोकस कर रही है, साथ ही ग्रेट गेम्स डिलीवर करने, नए बिजनेस मॉडल्स बनाने और प्लेयर्स के लिए बेहतर अनुभव देने पर जोर दे रही है।
सत्य नडेला ने कहा कि आशा की प्लेटफॉर्म्स बनाने, ग्रो करने और ग्लोबल स्केल पर ऑपरेट करने की एक्सपीरियंस गेमिंग बिजनेस को अगले स्तर पर ले जाएगी। फिल स्पेंसर को उनके लंबे योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया गया है।
यह नियुक्ति भारतीय मूल के एक्जीक्यूटिव्स के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है, जो ग्लोबल टेक कंपनियों में लीडरशिप रोल्स संभाल रहे हैं।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

