11.1 C
New Delhi
Tuesday, January 27, 2026

Delhi में नाबालिग लड़की पर चाकुओं से 20 वार, मरी नहीं तो पत्थर से कुचला सिर

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ अदिति सिंह । उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय एक लड़की की कथित तौर पर उसके प्रेमी ने कई बार चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान साहिल (20) के रूप में हुई है। वह मुस्लिम समाज से जुडा हुआ है और अपनी पहचान छुपाकर दोस्ती कर रखा था। ऐसा बताया जा रहा है। उसने घनी आबादी वाले इलाके की एक व्यस्त सड़क पर लड़की पर कथित तौर पर पत्थर से वार करने से पहले चाकू से 20 से अधिक बार वार किया। पुलिस ने बताया कि साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की जनसंपर्क अधिकारी (PRO) सुमन नलवा ने कहा कि साहिल को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जो फ्रिज और एसी ठीक करने का काम करता था।

—हत्याकांड का पूरा वीडियो वायरल, गुजर रहे थे लोग किसी ने नहीं बचाया
—आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई, बुलंदशहर से गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में, लोग घटनास्थल से गुजरते देखे जा सकते हैं और वे घटना को देखते हुए भी नजर आते हैं, लेकिन उन्होंने आरोपी को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। बाद में, साहिल मौके से फरार हो गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि शाहबाद डेरी की जेजे कॉलोनी निवासी लड़की का शव सड़क पर पड़ा मिला। इस संबंध में पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की रविवार रात सड़क से गुजर रही थी और लड़के ने उसे रोककर उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने चाकू से कई बार वार किया। अधिकारी ने कहा कि लड़के और लड़की के बीच संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि रविवार को लड़की ने अपनी सहेली के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने की योजना बनाई, लेकिन लड़के ने रास्ते में उसे रोककर बार-बार उस पर चाकू से वार किया तथा फिर पत्थर से भी हमला किया। मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर शाहबाद डेरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया- एक व्यक्ति ने लड़की की हत्या की जानकारी दी। पुलिस टीम को साक्षी का शव सड़क पर मिला। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। जब वह रविवार शाम बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तब अचानक साहिल ने उसे रोका और हमला कर दिया। पहले चाकू से वार किए। इसके बाद पत्थर पटका। उसके सड़क पर गिरने के बाद लगातार लात से मारता रहा।

दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित : मालीवाल

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस की आलोचना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस या कानून से कोई नहीं डरता। मालीवाल ने कहा, 16 साल की लड़की का क्या कसूर था कि उसे सड़क पर बेरहमी से मार डाला गया? दिल्ली में पुलिस और कानून से कोई नहीं डरता। अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो क्रूरता की कोई सीमा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित हैं।

केजरीवाल ने कहा,बच्ची की बेरहमी से हत्या दुर्भाग्यपूर्ण

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना से यहां शाहबाद डेरी में एक नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में सोमवार को कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। उपराज्यपाल साहब, कानून एवं व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

खौफनाक हत्या देख कर रूह कांप उठी : आतिशी

आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने भी इस घटना को लेकर उपराज्यपाल की आलोचना करते हुए कहा कि संविधान ने उपराज्यपाल को केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। आतिशी ने ट्वीट किया, यह खौफनाक हत्या देख कर रूह कांप उठी। मैं दिल्ली के उपराज्यपाल को याद दिलाना चाहती हूं कि संविधान ने उन्हें दिल्ली के लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है। मेरा उपराज्यपाल साहब से हाथ जोड़ कर निवेदन है कि दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दें। आज दिल्ली में महिलाएं बिलकुल भी सुरक्षित नहीं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News