30.2 C
New Delhi
Sunday, June 1, 2025

घूंघट नहीं रोक सकती महिलाओं की राह

घूंघट महिला की राह नहीं रोक सकती
—राजस्थान के चिडा़वा सभापति मधु शर्मा की विशेष बातचीत
—पति की प्रेरणा और दी गई हिम्मत की वजह से कदम बढे
—घूंघट प्रथा के दायरे से मुक्त नहीं होता तो स्त्री की शक्तियों का ज्ञान नहीं होता

(डॉ भावना शर्मा)
झुंझुनूं (राजस्थान) : बिसाऊ झुंझुनूं राजस्थान मे मोतीलाल मिश्रा के यहाँ 25 जून 1960 मे जन्मी मधु शर्मा बचपन से ही काफी मेधावी रही। खेल हो या पढ़ाई हर जगह अव्वल। पर उस समय लड़की की शादी समय पर हो यह ज्यादा जरूरी था। इसलिए बीए की पढ़ाई के दौरान शादी कर दी गई। तीन वर्ष अध्यापन का कार्य भी परंपराओं के मध्य किया पर एक मजबूत ईच्छा शक्ति के साथ बीस साल के अंतराल के बाद उन्होंने एम ए राजनीति विज्ञान किया। उनके पति की प्रेरणा और दी गई हिम्मत की वजह से वे भाजपा नगर मंडल की उपाध्यक्ष भी बनी। आज निवर्तमान सभापति के सफल कार्यकाल के लिए वे अपने पति सुभाष शर्मा को धन्यवाद देते हुए बताती है कि इन्होंने आज घूंघट प्रथा के दायरे से मुक्त नहीं किया होता तो उन्हें सही मायने में स्त्री की शक्तियों का ज्ञान भी नहीं होता।

घूंघट नहीं रोक सकती महिलाओं की राह

वे आज सभी से आह्वान करती है कि बहू-बेटियों के बीच अंतर मत देखिए और देखना ही है तो उन्हें आगे बढ़ता देखिए। इन्होंने अपनी बहूओ को भी घूंघट से मुक्त रखा है। इसलिए वे चाहती हैं कि कायदा अगर रखा जाए तो मन से… घूंघट प्रथा सम्मान का सबब नहीं है।

विकास के काम में आगे रहीं

शहर के मुख्य मार्गों एवं गलियों में करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से सीसी रोड़ों का निर्माण करवाया गया। करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से शहर में सीवरेज योजना के अंतर्गत करीब 2 हजार घरों के कनेक्सन जोड़े जा चुके हैं, 2 महीने के अंदर सीवरेज के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो जाएगा। शहर के कई वार्डों में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्याओं का समाधान नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्य कर करवाया गया। शहर में अंबेडकर भवन, आधुनिक सुलभ शौचालय का निर्माण करवाया गया। प्रत्येक वार्ड में घर घर कचरा संग्रहण योजना का सफलता संचालन किया जा रहा है। शहर में स्ट्रीट लाईनों का विस्तार कर पांच हजार नई एलईडी लाइटें लगायी गई। शहर में कब्रिस्तान श्मशान घाट में दीवारें ऊंची करवाई गई सोलर लाइटें कुर्सियां एवं इंटरलोकिंग कार्य करवाए गए। शहर के मुख्य मार्गों पर सात हाई मास्क लाइटें लगवाई गई

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया

चिडा़वा सभापति मधु शर्मा ने धार्मिक और सामाजिक सरोकार के कार्यों में भी आगे रहीं। उन्होंने दुर्गा महोत्सव गणेश महोत्सव जैऊ कार्यक्रमों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छता की शपथ दिलवाई गई विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के सहयोग से शहर में स्वच्छता अभियान के लिए जन जागरण रैलियों का आयोजन कर एवं शहर में समय-समय पर स्वच्छता अभियान चला कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र जी मोदी के स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। वास्तव में मधु शर्मा ने घूंघट से सशक्त महिला का सफर किया है वह शेखावाटी मे प्रेरणा का सबब है।

latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles