31.2 C
New Delhi
Thursday, February 26, 2026

17 लाख गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं ने किया योग

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—32 लाख से अधिक क्षेत्र के पदाधिकारियों, 82 लाख लाभार्थीयों ने योग दिवस में भाग लिया
—42,28,802 बच्चों, 22,72,197 किशोरों ने किया योग

नई दिल्ली /मोक्क्षिता : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2021 के अवसर पर 21 जून, को कुल 42,28,802 बच्चों, 22,72,197 किशोरों और 17,37,440 गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं ने अपने बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण के लिए योग मॉड्यूल में भाग लिया। 32 लाख से अधिक क्षेत्र के पदाधिकारियों और 82 लाख से अधिक लाभार्थियों ने इस आयोजन में भाग लिया।महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों से सामूहिक स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में दीर्घकालिक लाभ प्राप्त करने के लिए समन्वित तरीके से काम करने का आग्रह किया। योग दिवस समारोह में अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों और सभी हितधारकों ने भी कई गतिविधियों का आयोजन किया।

वर्तमान कोविड-19 महामारी के कारण, लोगों ने न केवल अपने घरों में अपने परिवार के सदस्यों के साथ बल्कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर भी योग का अभ्यास किया। मंत्रालय द्वारा कार्यक्रम से संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारियों और लाभार्थियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक हैशटैग #बी विद योग बी एट होम भी जारी किया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मुताबिक देश के ज्यादातर राज्यां मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, कर्नाटका,झारखंड, अण्डमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश सहित देशभर में महिलाओं ने योग दिवस पर बढचढकर हिस्सा लिया।


आयुष मंत्रालय ने लोगों की ऑनलाइन भागीदारी को सुगम बनाने के लिए सोशल और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के उपयोग को अधिकतम करने के लिए, 5 मिनट के योग प्रोटोकॉल सहित विभिन्न लघु वीडियो तैयार किए थे, साथ ही कोविड-19 से बचाव के लिए और तनाव प्रबंधन के लिए योग प्रोटोकॉल, काम करने वाले लोगों, छात्रों, परिवार आदि के लिए योग सहित विभिन्न लघु वीडियो तैयार किए थे। इस संबंध में, सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया था कि वे क्षेत्र के पदाधिकारियों को स्व-अभ्यास के लिए विभिन्न योग मॉड्यूल पर आधारित वीडियो का उपयोग करने और सभी लाभार्थियों के साथ साझा करने का निर्देश दें।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News