34.8 C
New Delhi
Thursday, August 28, 2025

9 महिलाओं ने 50 से अधिक पुरुषों से की शादी… ऱहें सावधान

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–एक-एक महिला ने बनाए पांच-पांच पति
-महिलाओं का यह अनूठा शादी कारोबार अंतर्राज्यीय स्तेर पर सक्रिय
–गिरोह की 9 महिलाओं को गिरफ्तार, अभी पुलिस को 12 महिलाओं की तलाश

पुणे /टीम डिजिटल : टेलीविजन सीरियल एवं सिनेमा में हीरो हीरोइन को कई शादियां करते हुए आपने देखा होगा, लेकिन महाराष्ट्र के पुणे में महिलाओं का एक ऐसा गिरोह चल रहा है जो अनगिनत शादियां कर रखी हैं। एक एक महिला ने पांच पांच पति बनाए हैं। महिलाओं का यह अनूठा शादी कारोबार अंतर्राज्यीगय स्तर पर चल रहा है। अब तक महाराष्ट्र के अलावा गुजरात, कर्नाटक सहित सभी पडोसी राज्योंत में सक्रिय हैं। पुणे पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है जिसमें शामिल महिलाएं नकली शादी करके ससुरालियों को लूटकर फरार हो जाती थीं। गिरोह की 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इनके दो पुरुष साथी भी पकड़े गए हैं। बताया जाता है कि इन्होंने महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में 50 से अधिक परिवारों में शादी की और उनके गहने, पैसे, कीमती सामान लूटकर फरार हो गईं। गिरफ्तार सभी महिलाएं 22 से 35 साल के बीच की हैं। इस गिरोह ने शादी के नाम पर नासिक, पुणे, सोलापुर, गुलबर्गा, वापी और कोल्हापुर में लोगों को लूटा है। अभी पुलिस को 12 महिलाओं की तलाश है।

9 महिलाओं ने 50 से अधिक पुरुषों से की शादी... ऱहें सावधान
दरअसल पुणे ग्रामीण पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा एक व्यक्ति से ढाई लाख रुपए लूटे जाने के मामले की जांच कर रही थी। पिड़ित ने बताया कि ज्योति पाटिल (35) करीब एक महीने पहले उनसे मिली थी। खुद को बेसहारा और गरीब बताकर शादी की पेशकश की। उन्होंने जनवरी के तीसरे हफ्ते में शादी कर ली। पिछले हफ्ते पीड़ित परिवार ने लूट की शिकायत दर्ज कराई। क्राइम ब्रांच की टीम ने पड़ताल शुरू की तो ज्योति के एक दोस्त का पता चला। उसने बताया कि ज्योति पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।

यह भी पढें… 18 साल से कम उम्र की मुस्लिम लड़की किसी से भी कर सकती है शादी

पुलिस का कहना है कि ज्योति ही इस गिरोह की सरगना है। पुलिस की जांच में पता चला कि ज्योति पहले से शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। गिरफ्तारी के बाद ज्योति ने माना कि उसने अब तक पांच पुरुषों से शादी की है। इसी मामले में पता चला कि शादी करवाने के नाम पर मुंबई के अलग-अलग इलाकों में डब्बावालों के साथ इस गिरोह ने ठगी की है। शादी करवाने के नाम पर आरोपियों ने पहले से शादीशुदा महिला के साथ शादी करवाई। इसके पहले की महिला शादी के गहनों के साथ फरार हो पाती उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पत्नी पूरी प्लानिंग के साथ भागने वाली थी। आरोपी पत्नी का नाम विद्या है।

फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/thewomenexpress और https://twitter.com/thewomenexpress पर क्लिक करें और पेज को लाइक करें।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles