17.1 C
New Delhi
Friday, February 13, 2026

मोनिका छाबड़ा बनी चांदनी चौक जिले की BJP महिला मोर्चा अध्यक्ष

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—चांदनी चौक जिले की महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत
—महिलाओं को देश की सेवा में बढ़ चढ़कर राजनीति में आगे आना होगा : मोनिका

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश ईकाई ने दिल्ली प्रदेश की जुझारू कार्यकर्ता मोनिका छाबड़ा को भाजपा महिला मोर्चा का चाँदनी चौक जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अभी तक वह इसी जिले में मंत्री का कार्यभार देख रही थीं। शुक्रवार को मोनिका छाबडा का चांदनी चौक कार्यालय में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष मोनिका छाबड़ा ने इस दौरान बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिलाओं को देश की सेवा में बढ़ चढ़ कर राजनीति में आगे आना होगा। महिला मोर्चा संगठन बीजेपी को पहले से अधिक मजबूती प्रदान करेगा। बता दें कि मोनिका छाबडा ने संगठन की मजबूती के लिए जिले में अनगिनत महिला कार्यकर्ताओं केा पार्टी से जोडा है। यही कारण है कि पार्टी मजबूती से खडी है।

इसे भी पढें…रेलवे के 13 लाख सेवारत, 14 लाख रिटायर्ड कर्मियों की ‘कुंडली’ एक क्लिक में

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चांदनी चौक जिले में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक होगा, इसके लिए वह लोगों से मिलेंगी ओर पार्टी से जोडने का कार्य करेंगी। बता दें कि मोनिका छाबड़ा पिछले एक दशक से भारतीय जनता पार्टी से जुडी हैं और बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने में जुटी हुई हैं। पार्टी ने उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी में बडी जिम्मेदारी सौंपी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News