HomeRailway Newsरेलवे महिला संगठन ने स्तन कैंसर को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

रेलवे महिला संगठन ने स्तन कैंसर को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

नई दिल्ली/ खुशबू पांडेय:  रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन  की ओर से महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर और मासिक धर्म की समस्याओं पर टॉक शो का आयोजन किया गया। रेलवे कर्मचारी सामुदायिक केंद्र सरोजिनी नगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मीना त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर मीना त्रिपाठी […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ खुशबू पांडेय:  रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन  की ओर से महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर और मासिक धर्म की समस्याओं पर टॉक शो का आयोजन किया गया। रेलवे कर्मचारी सामुदायिक केंद्र सरोजिनी नगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मीना त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर मीना त्रिपाठी ने महिलाओं में बढ़ते स्तन कैंसर और मासिक धर्म की समस्याओं को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि ऐसे कार्यक्रम लगातार होने चाहिए, ताकि रेलवे परिवार के सदस्यों एवं रेलवे कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान उत्तर रेलवे के केंद्रीय अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने महिलाओं के साथ बातचीत की और विशेष सत्र के दौरान उपस्थित महिलाओं के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर दिया।
बता दें कि रेलवे महिला कल्याण केंद्रीय संगठन विभिन्न आवश्यकता-आधारित सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से रेल कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण के कार्य करती है। महिला संगठन ने 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद अपनी गतिविधियों की शुरुआत की थी। महिला कल्याण संगठन की प्राथमिक चिंता रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों का कल्याण है। चाहे वह पर्यावरण जागरूकता हो, परिवार कल्याण अभियान, सीमाओं पर अशांति या प्राकृतिक आपदाएं। यह आज देश में अग्रणी स्वैच्छिक संगठनों में से एक है। रेलवे महिला कल्याण संगठन भारतीय रेलवे के सभी क्षेत्रीय रेलवे एवं मंडल स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

- Advertisement -
-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News