HomeTop Newsप्रयागराज की IPS बिटिया अंशिका वर्मा की शाही शादी, चर्चा में है...

प्रयागराज की IPS बिटिया अंशिका वर्मा की शाही शादी, चर्चा में है लव स्टोरी

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय। उत्तर प्रदेश पुलिस के दो चर्चित और तेज-तर्रार अधिकारियों आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की लव स्टोरी अब अपने खूबसूरत मुकाम पर पहुंचने जा रही है। सख्त छवि और दमदार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई इन दिनों अपनी शादी को लेकर […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय। उत्तर प्रदेश पुलिस के दो चर्चित और तेज-तर्रार अधिकारियों आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की लव स्टोरी अब अपने खूबसूरत मुकाम पर पहुंचने जा रही है। सख्त छवि और दमदार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। उनकी शादी सिर्फ एक निजी समारोह नहीं, बल्कि एक हाई-प्रोफाइल आयोजन बन गई है, जिसमें राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक के बड़े नाम शामिल होने वाले हैं। बालोतरा जिले के धोरीमन्ना कस्बे में स्थित पैतृक घर से शादी की रस्में 27 मार्च से ही शुरू हो चुकी हैं।

- Advertisement -

हल्दी, घी पिलाने और संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के बीच पूरा गांव उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। 28 मार्च को यहां भव्य ‘बारात सभा’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग और रिश्तेदार बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। 29 मार्च को बारात धोरीमन्ना से रवाना होकर जोधपुर पहुंचेगी, जहां 30 मार्च को लारिया (लहरिया) रिसॉर्ट में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न होगा। इसके बाद एक भव्य रिसेप्शन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और राजनीतिक हस्तियां शामिल हो सकती हैं। चर्चाएं हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर आकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दे सकते हैं। 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा की पहली मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। पेशेवर मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। 25 मार्च को संभल में सगाई के बाद अब दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


शादी के जश्न के बीच एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई अपने पिता के साथ मशहूर गीत पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सख्त पुलिस अधिकारी की छवि से इतर उनका पारिवारिक रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पिता-पुत्र की इस खास बॉन्डिंग ने समारोह को और भी यादगार बना दिया। धोरीमन्ना और आसपास के क्षेत्रों में इस शादी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोग इसे अपने क्षेत्र के गौरव के रूप में देख रहे हैं। वहीं, इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक हस्तियां और गणमान्य लोग शामिल हो सकते हैं।

26 मार्च को सगाई हुई थी

- Advertisement -

इससे पहले 26 मार्च (गुरुवार) को संभल में आईपीएस केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की सगाई हुई थी। रात साढ़े 9 बजे दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई थी। फिर एक-दूसरे का हाथ थामकर हवा में लहराया और खुशी का इजहार किया था। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया था।
इसके बाद दोनों अफसरों ने स्टेज पर ‘चल प्यार करेगी हां जी हां जी… मेरे साथ चलेगी ना जी ना जी…’ गाने पर जमकर डांस किया था। इस दौरान बिश्नोई ने अंशिका को गोद में उठा लिया था। अंशिका ने गोल्डन कलर का लहंगा, जबकि बिश्नोई ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था। रात 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया समेत कई अफसर मौजूद रहे थे।

3 साल पहले मिले, फिर शुरू हुई लव स्टोरी

आईपीएस अंशिका वर्मा (30) और आईपीएस केके बिश्नोई (32) की पहली मुलाकात साल-2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। यहीं पर अंशिका अंडर ट्रेनिंग आईपीएस ऑफिसर थीं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

केके बिश्नोई यूपी कैडर के 2018 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमना गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में संभल में एसपी के पद पर तैनात हैं। जबकि, अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अफसर हैं। बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। अंशिका प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं।

इससे पहले, यूपी में पुलिसकर्मियों की होली में दोनों अफसर रंगों से सराबोर नजर आए थे। बरेली में आईपीएस अंशिका वर्मा ने 5 मार्च, 2026 को काला चश्मा पहनकर ‘लंदन ठुमकदा’ गाने पर डांस किया था। अगले दिन संभल में एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फिल्म ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत स्टाइल में डांस किया था। शिकारियों वाली हैट पहनी थी। खुली जिप्सी से ‘धुरंधर’ मूवी के ‘फसला’ गाने पर पुलिस लाइन में एंट्री की थी।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News