33.9 C
New Delhi
Sunday, June 8, 2025

दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार, मंदिर में 2 बार रचाई शादी

—परिजनों ने किया हंगामा तो पति-पत्नी बनकर थाने पहुंची लडकियां
— युवतियों ने धमकी, उन्हें अलग किया गया तो वह जान दे देंगी।

कानपुर/ टीम डिजिटल : हर लडकी का एक सपना होता है कि उसे सुन्दर राजकुमार मिले ओर उसके साथ सात फेरे लेकर दुनिया की हसीन जिंदगी को जीए। लेकिन उततर प्रदेश के कानपुर जिले में पडते बर्रा कस्बे की दो लड़कियां बाकी लडकियों से एकदम अलग हैं और वह लडकों से दोस्ती, प्यार एवं मोहब्बत और शादी करने की बजाय खुद ही आपसे में प्यार कर बैठी। शुरुआत में दोनों एक अच्छी सहेली बनीं, बाद में धीरे—धीरे दोनों के बीच प्यार और ज्यादा गहराता चला गया। जब तब घरवालों को कुछ एहसास होता और कुछ समझ पाते तब तक में दोनों लडकियों ने एक साथ जीने और मरने की कसमें खा डाली। दोनों लड़कियों ने परंपरा के विपरीत जाते हुए घर से भाग गई और मंदिर में जाकर आपस में ही शादी रचा लिया। एक पति बना तो दूसरी पत्नी। इसमें से एक लडकी बीएससी की छात्रा भी है। जब इसकी जानकारी घरवालों और समाज को लगी तो सब इस अलबेले नवदंपति के पीछे पड गया, नतीजा यह हुआ कि मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया।
। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा में घर से लापता दो लड़कियों ने मंदिर में शादी रचा ली और पति-पत्नी बनकर एक किराये के मकान में रहने लगी हैं। घरवालों को जब इसका पता चला तो जमकर हंगामा हुआ। मामला पुलिस थाने तक पहुंचा और पुलिस ने दोनों लडकियों पति—पत्नी को बुलाया। पुलिस के बुलाने पर दोनों माला पहनकर चौकी पहुंचीं। युवतियों का कहना है कि अगर उन्हें अलग किया गया तो वह जान दे देंगी। जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन पहुंचे और हंगामा किया।

दो लड़कियों को आपस में हुआ प्यार, मंदिर में 2 बार रचाई शादीबर्रा निवासी बीएससी की छात्रा ने बताया कि उसकी मां अक्सर मारती-पीटती थी। परेशान होकर वह करीब एक साल पहले पड़ोस की युवती के नजदीक आई। दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का निर्णय ले गया। युवतियों ने बताया कि बीते 25 अगस्त को उन्होंने बिठूर स्थित मंदिर में भगवान के सामने एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की थी। इसकी जानकारी जब घर वालों को दी तो उन्होंने विरोध कर ताने मारे। दोनों परिवार ने घर से निकलने नहीं दिया, लेकिन दोनों जिद पर अड़ी रहीं। बीते 22 सितंबर को एक युवती की मां ने बेटी से संबंध विच्छेद कर लिया। इसके बाद दोनों युवतियां घर से निकल गईं।

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थ्ति बर्रा कस्बे का है मामला

उन्होंने बिठूर स्थित मंदिर में दोबारा शादी की और 25 सितंबर तक वह घंटाघर स्थित एक होटल में रहीं, लेकिन घरवालों के लगातार धमकी भरी कॉल आने पर वो कानपुर देहात नवीपुर पहुंचीं, जहां एक किराए का मकान ले लिया। युवती ने बताया कि सोमवार सुबह बर्रा चौकी से फोन आया था। उनके बुलाने पर दोनों माला पहनकर चौकी पहुंचीं। जहां दोनों के परिवार ने एक दूसरे पर आरोप लगा जमकर हंगामा किया। बर्रा चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि दोनों परिवार को समझाया गया है। एक युवती के घर दोनों रहेंगी। अगर समस्या हुई तो वो अलग कहीं कमरा लेकर भी रह सकती हैं।
एक युवती का आरोप है कि उसकी मां उस पर गलत काम करने का दबाव बनाती है। विरोध पर हमेशा मारती-पीटती है, जिसकी वजह से वह अब हर लड़के से नफरत करती है। इसीलिए उसने युवती से ही शादी रचाई है और उसी के साथ रहेगी। वहीं, युवती की मां ने उसकी 17 साल उम्र बताई। उनका आरोप है कि दूसरी युवती ने बहलाया-फुसलाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles