34.1 C
New Delhi
Monday, September 15, 2025

महिलाएं खोज रही हैं पार्ट टाइम नौकरियां, चाहती हैं घर से काम करना

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—रोजगार पोर्टल पर आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या 40 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली/ टीम डिजिटल : कोरोना वायरस महामारी के दौर में घर से काम करने के बढ़ते प्रचलन और पार्ट टाइम नौकरियों की बढ़ती मांग के बीच आनलाइन जॉब पोर्टल पर नौकरी की तलाश करने वाली महिलाओं की संख्या में 40 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है। नये तौर तरीकों की अर्थव्यवस्था के उदय के साथ ही देश में कामकाज करने के तौर-तरीकों, कार्यबल, कार्यस्थलों और कार्य संस्कृति में एक जबरदस्त बदलाव देखा गया है। पिछली तिमाही की तुलना में अप्रैल-जून 2021 तिमाही में अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसमें टेली-कॉङ्क्षलग में 17 प्रतिशत, सेल्स में 13 प्रतिशत, अकाउंटस में 12 प्रतिशत और शिक्षण क्षेत्र में 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। मिशन ऐक्सेलरेट इंडिया के तहत, जॉब पोर्टल अपना डॉट-को लक्ष्य 2021 के अंत तक महिला कार्यबल की भागीदारी को दोगुना करना है।

महिलाएं खोज रही हैं पार्ट टाइम नौकरियां, चाहती हैं घर से काम करना

अपना के अनुसार गिग कर्मचारियों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढऩे के पीछे कई कारक हैं, जिनमें प्रमुख कारक- महिलाओं के लिए काम करने का सरल समय, उन्हें मिलने वाली उपयुक्त सुविधाएं, उचित वेतन और बेहतर क्षमताएं हैं। पिछले छह महीने में, अपना पोर्टल पर बाइजूज, टीमलीज और शैडोफेक्स सहित प्रमुख कंपनियों में 2.5 लाख से अधिक महिलाओं ने वर्क फ्रॉम होम नौकरियों के लिए आवेदन किया है। महिला कार्यबल की भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध अपना डॉट-को के सीईओ और संस्थापक निॢमत पारिख ने कहा, कोविड-19 की पहली लहर के दौरान महानगरों में रहने वाली लगभग 20 लाख महिलाएं अपने गृहनगर वापस चली गई थीं। बेहतर तकनीक शुलभ होने से अब उन्हें उनकी सुविधा के अनुकूल काम के अवसरों से जोडऩा है।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles