30.5 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026

BJP के राष्ट्रीय मुख्यालय में अब महिलाओं को मिलेगा फ्री सैनेटरी पैड

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

-BJP राष्ट्रीय मुख्यालय में सैनेटरी पैड वेण्डिंग मशीन स्थापित किया

नई दिल्ली /टीम डिजिटल : महिलाओं की सुविधा के लिए भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा ने पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में सैनेटरी पैड वेण्डिंग मशीन स्थापित किया है। शनिवार को बाकायदा इसका शुभारंभ किया गया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन ने पार्टी की बाकी महिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में सैनेटरी पैड वेण्डिंग मशीन आम लोगों के लिए शुरू किया। सेनेटरी पैड महिलाओं के फ्री में उपलब्ध होगा।
इस मौके पर वानाती श्रीनिवासन ने कहा कि इस प्रकार की पहल ना केवल महिलाओं को सशक्त बनाने में मददगार साबित होगी, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य के विषय में जागरूक भी करेगी। इसके अलावा समाज में फैली भ्रांतियों को समाप्त करने का कार्य भी करेगी।

श्रीमती वानाती श्रीनिवासन ने कहा की केंद्र की सरकार महिलाओं के मासिक धर्म के समय सफाई और स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता के लिए अनेक कदम उठा रही है। सामाजिक तौर पर हम सब समावेशी और संवेदनशील हो कर सोचने और काम करने की आवश्यकता है, जिसके लिए वेण्डिग मशीन जैसे कदम मील के पत्थर सबित होंगे। इस मौके पर महिला मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, राष्ट्रीय महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नीतू डबास, दिल्ली महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिता सिंह, महामंत्री टीना शर्मा सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी नीतू डबास के मुताबिक एक सैनेटरी पैड वेण्डिंग मशीन भूतल पर लगाया गया है, जबकि दूसरा सैनेटरी पैड वेण्डिंग मशीन राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष कार्यालय के निकट स्थापित किया गया है।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News