28.3 C
New Delhi
Thursday, August 28, 2025

NCW: कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिलाओं के लिए नई पहल

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—वॉट्सऐप हेल्पलाइन पर मैसेज करते ही मदद को पहुंचेगी महिला अयोग की टीम                     -राष्ट्रीय महिला आयोग ने गर्भवती महिला के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया

नई दिल्ली/ अदिति सिंह। राष्ट्रीय महिला आयोग ने गर्भवती महिला के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर देश के किसी भी हिस्से से मदद मांगे जाने पर महिला को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम काम करेगी। देशभर में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। हर तरफ मरीजों की लम्बी कतारें हैं। अस्पतालों में बेड नहीं है, ऑक्सीजन नहीं हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं के लिए और अधिक मुश्किलें खड़ी हों गई हैं। गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में तुरंत इलाज नहीं मिल पा रहा है। इतना ही नहीं कई गर्भवती महिलाएं खुद कोरोना पॉजिटिव हैं। इस कारण कोई अस्पताल उन्हें भर्ती करने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में इन महिलाओं की इस समस्या को देखते हुए बडी पहल की गई है।

यह भी पढें… दिल्ली में 178 पुलिस थाना, महिला थानेदार एक भी नहीं

महिला आयोग की तरफ से बताया गया है कि उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पहले ही इस तरह की शिकायतों व मदद की गुहार वाली मेल पर काम कर रही थी, लेकिन अब सीधे हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है, ताकि गर्भव ती महिलाओं को इस महामारी के समय इलाज के लिए भटकना ना पड़े। राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से वॉट्सऐप नंबर 935495224 गुरुवार को जारी किया गया। इस नंबर पर देश के किसी भी हिस्से में बैठी गर्भवती महिला वॉट्सऐप मैसेज के माध्यम से मदद मांग सकती हैं।

यह भी पढें…एक शहर ऐसा जहां, लड़कियों की शादी से पहले होती है वर्जिनिटी टेस्ट

आयोग की टीम मौके पर पहुंचकर उनके इलाज की तमाम व्यवस्थाएं करेगी। आयोग की तरफ से यह भी बताया गया है कि यह नंबर 24 घंटे काम करेगा। इतना ही नहीं शिकायत मिलने के कुछ ही समय के भीतर अथवा जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने का प्रयास भी आयोग की तरफ से किया जाएगा। आयोग का कहना है कि वर्तमाान समय में जो हालात हैं उसमें ज्यादा मुस्तैदी से काम करने की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वहीं, आयोग की तरफ से यह भी कहा गया है कि महिलाएं उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी helpatncw@gmail.com पर भी मदद मांग सकती हैं। यह मेल आईडी पहले से कार्यरत है।

Previous article
Next article

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles