27 C
New Delhi
Tuesday, February 24, 2026

CM योगी ने सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री से की मुलाकात, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और सुरक्षा मॉडल पर हुई बातचीत

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सिंगापुर के आधिकारिक दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को महत्वपूर्ण मुलाकातें कीं। उन्होंने सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री एवं व्यापार-उद्योग मंत्री गान किम योंग (Gan Kim Yong) तथा गृह मंत्री के. शनमुगम से मिलकर उत्तर प्रदेश में निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

मुलाकात का मुख्य फोकस राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य पर रहा, जहां सिंगापुर की शहरी नियोजन, सुरक्षा और डिजिटल गवर्नेंस की विशेषज्ञता का इस्तेमाल करने की बात हुई। योगी ने सिंगापुर के निवेशकों को लॉजिस्टिक्स, डेटा सेंटर और अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

औद्योगिक निवेश पर जोर

गान किम योंग के साथ बैठक में सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के प्रो-बिजनेस माहौल को हाइलाइट किया। उन्होंने राज्य के बड़े लैंड बैंक और जल्द शुरू होने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) की बेहतर कनेक्टिविटी का जिक्र किया। चर्चा में दिल्ली-एनसीआर इलाके में सिंगापुर की कंपनियों द्वारा औद्योगिक टाउनशिप बनाने की संभावनाओं पर बात हुई, खासकर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे सेक्टर में।

CM योगी ने सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री से की मुलाकात, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और सुरक्षा मॉडल पर हुई बातचीत
CM योगी ने सिंगापुर के उप-प्रधानमंत्री से की मुलाकात, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और सुरक्षा मॉडल पर हुई बातचीत

सुरक्षा और आधुनिकीकरण पर चर्चा

के. शनमुगम से मिलकर योगी ने उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने पर फोकस किया। सिंगापुर के टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग मॉडल और आपदा प्रबंधन सिस्टम को अपनाने की संभावनाओं पर विस्तार से बात हुई।

निवेशकों को दिया न्योता

बैठकों के दौरान सिंगापुर के बिजनेस कम्युनिटी को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि राज्य में नियम सरल किए गए हैं और सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम से बड़े प्रोजेक्ट्स तेजी से पूरे हो रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्र फंड्स और प्राइवेट निवेशकों से लॉजिस्टिक्स तथा डेटा सेंटर में निवेश करने की अपील की। ये मुलाकातें उत्तर प्रदेश की ग्रोथ को नई दिशा देने वाली साबित हो सकती हैं।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News