HomeTop Newsइजरायली संसद में 'मोदी-मोदी' के नारे, नेसेट में स्टैंडिंग ओवेशन, दोनों देशों...

इजरायली संसद में ‘मोदी-मोदी’ के नारे, नेसेट में स्टैंडिंग ओवेशन, दोनों देशों की दोस्ती नई ऊंचाई पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान इजरायली संसद (नेसेट) में जबरदस्त स्वागत हुआ। जैसे ही पीएम मोदी सदन में दाखिल हुए, सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए, जिससे पूरा सदन गूंज उठा।

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के दौरान इजरायली संसद (नेसेट) में जबरदस्त स्वागत हुआ। जैसे ही पीएम मोदी सदन में दाखिल हुए, सांसदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए, जिससे पूरा सदन गूंज उठा। नेसेट स्पीकर आमिर ओहाना ने उन्हें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधि और महान नेता बताया। यह पीएम मोदी का इजरायल का दूसरा दौरा है, जो 25-26 फरवरी 2026 को हो रहा है।

इजरायली संसद में गर्मजोशी भरा स्वागत

पीएम मोदी ने नेसेट में संबोधन दिया, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री के लिए पहला मौका है। सदन में मौजूद सांसदों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। स्पीकर आमिर ओहाना ने कहा, ‘नेसेट में आपका स्वागत है।’ नेतन्याहू ने पीएम मोदी को ‘भाई’ बताया और दोनों देशों के बीच ‘तेजी से बढ़ती साझेदारी’ की तारीफ की। मोदी को ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया, जो नेसेट का सर्वोच्च सम्मान है।

- Advertisement -

नेतन्याहू के साथ मजाकिया पल

नेसेट के एंट्रेंस पर दोनों नेताओं के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई। नेतन्याहू ने मजाक में कहा कि भारत में डेढ़ अरब लोगों के लिए सिर्फ 30 पार्टियां हैं, जबकि इजरायल में 10 मिलियन लोगों के लिए 13 पार्टियां हैं। उन्होंने कहा, ‘आप हमारी समस्या देखते हैं? आप बेहतर हालत में हैं।’ पीएम मोदी इस पर हंसते हुए नजर आए।

गेस्टबुक साइन और बच्चों से मुलाकात

पीएम मोदी ने नेसेट की गेस्टबुक पर साइन किया। चागल हॉल में दोनों नेताओं ने इजरायली और भारतीय झंडे लहराते बच्चों का अभिवादन किया। इसके बाद वे स्पीकर के ऑफिस पहुंचे।

यात्रा का कार्यक्रम

नेतन्याहू के निमंत्रण पर यह दो दिवसीय दौरा है। गुरुवार सुबह दोनों नेता याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर जाएंगे। इसके बाद किंग डेविड होटल में बड़ी बैठक होगी, जहां समझौतों का आदान-प्रदान और संयुक्त प्रेस बयान होगा। पीएम मोदी पिछली बार जुलाई 2017 में इजरायल आए थे।

यह दौरा भारत-इजरायल के रक्षा, व्यापार और रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News