21.4 C
New Delhi
Thursday, February 26, 2026

PM Modi की इजरायल यात्रा ऐतिहासिक: प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले- हमारी दोस्ती दोनों देशों की नींव

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐतिहासिक करार दिया है। 25 फरवरी 2026 को शुरू हुई यह दो दिवसीय यात्रा मोदी की 2017 के बाद इजरायल की दूसरी यात्रा है। नेतन्याहू ने कहा कि दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती और व्यक्तिगत रिश्ते मजबूत संबंधों की नींव हैं। इस दौरान दोनों नेता कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसमें तकनीक, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और डिप्लोमेसी शामिल हैं।

नेतन्याहू का गर्मजोशी भरा स्वागत

इजरायल पहुंचते ही पीएम मोदी को बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने बेन गुरियन एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि 9 साल बाद मोदी फिर इजरायल आए हैं। उन्होंने लिखा, “मेरी पत्नी सारा और मैंने आज अपने अच्छे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। यह इजरायल का एक और ऐतिहासिक दौरा साबित होगा।” नेतन्याहू ने 2017 की मोदी की यात्रा और अपनी भारत यात्रा को याद किया, जो बहुत खास थी। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच करीबी व्यक्तिगत रिश्ते हैं, अक्सर बात होती है और यह दोस्ती दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाती है।

दोनों नेताओं की बैठक और चर्चा

पीएम मोदी ने भी एक्स पर लिखा कि नेतन्याहू के साथ बहुत अच्छी मीटिंग हुई। उन्होंने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शुक्रिया अदा किया और कहा कि 9 साल बाद इजरायल लौटकर बहुत खुशी हो रही है। दोनों ने आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर फोकस किया। तकनीक, जल प्रबंधन, कृषि, टैलेंट पार्टनरशिप जैसे सेक्टर में करीबी सहयोग की गुंजाइश पर बात हुई। क्षेत्र में हो रहे विकास पर भी चर्चा हुई। मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते शांति और विकास के लिए अहम हैं।

यात्रा का कार्यक्रम

इस यात्रा में पीएम मोदी ने इजरायली संसद (नेसेट) को संबोधित किया, जो भारतीय प्रधानमंत्री के लिए पहला मौका है। वे राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग से भी मिले। कार्यक्रम में नेसेट में फेस्टिव रिसेप्शन, येरुशलम में इनोवेशन इवेंट, जॉइंट डिनर शामिल है। दूसरे दिन याड वाशेम (होलोकॉस्ट मेमोरियल) जाएंगे और टीमों के साथ मीटिंग में कई समझौते साइन होंगे। ये समझौते आर्थिक, सुरक्षा और डिप्लोमैटिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे। दोनों देश रक्षा, तकनीक और इनोवेशन में पहले से मजबूत साझेदारी को और गहरा कर रहे हैं।

यह यात्रा भारत-इजरायल संबंधों को नई ऊंचाई देने वाली मानी जा रही है।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News