12.1 C
New Delhi
Wednesday, December 24, 2025

UNITED SIKHS ने की कोविड से लडऩे की बड़ी पहल

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–सिख जत्थेबंदियों ने धार्मिक स्थलों को किया सेनिटाइज
—ईंद के मौके पर जामा मस्जिद को सेनिटाइज किया
-कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर और चर्च को करेंगे सुरक्षित
–जरूरतमंदों को मास्क, सेनेटाइजर बांटे, सैकड़ों को पहुंचाए लंगर
–अस्पतालों, श्रमिक बस्तियों, रेड लाइट एरिया में दिए राशन किट

(खुशबू पाण्डेय)
नई दिल्ली /डिजिटल टीम  : कोविड-19 के फैलते प्रभाव को रोकने और धार्मिक स्थलों को साफ एवं सुरक्षित बनाने के मकसद से इंटरनेशनल संगठन यूनाइटेड सिख (United Sikhs) ने बड़ी पहल शुरू की है। इसके तहत संगठन ने ईंद के मद्देनजर ऐतिहासिक जामा मस्जिद को पूरी तरह से सुरिक्षत बनाने के लिए सेनिटाइजेशन का काम किया है। मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित श्री हनुमान मंदिर और गोल डाकखाना स्थित ऐतिहासिक चर्च को सेनिटाइज करेंगे। संगठन से जुड़े प्रीतम सिंह एवं दविंदर पाल सिंह के मुताबिक हम सब एक हैं और ये भाईचारा आगे भी कायम रखेंगे। उन्होंने बताया कि सिख जत्थेबंदियों ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए जामा मस्जिद को साफ सफाई और सेनिटाइजेशन किया है।\


उन्होंने बताया कि वैसे तो लॉकडाउन के चलते सभी धार्मिक स्थल बंद किए गए हैं, बावजूद इसके जामा मस्जिद में कल ईद पर कुछ लोग जुट सकते हैं, इसी मकसद से वहां की सफाई की गई।
दविंदर पाल सिंह के मुताबिक कोरोना के चलते जिस दिन से लॉकडाउन हुआ है यूनाइटेड सिख ने सबसे अगली पंक्ति में खड़ा है। वह बिना किसी प्रचार के जरूरत मंदों को मदद पहुंचा रहा है। यह सबकुछ संगठन के दिल्ली के प्रमुख प्रीतम सिंह की देखरेख में हो रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन के दोनों लोग (प्रीतम सिंह एवं दविंदर पाल सिंह) सेवा करते करते कोविड की चपेट में भी आ गए, बाजूवद इसके उनकी बाकी टीम जरुरतमंदों के लिए मैदान में डटी है।

रेड लाइट एरिया में सैक्स वर्करों को  250 राशन किट पहुंचाई

संगठन ने प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए जगह-जगह लंगर लगाए और भोजन पैक करके जहां वे फंसे थे, वहां पहुंचाया। इसकेे अलावा एक बड़े अस्पताल LNJP की कंटीन कोरोना की चपेट में आने से बंद हो गई थी, उनकी मदद के लिए भी संगठन ने ब्रेकफास्ट पहुंचाया। दिल्ली के हर हिस्से में जहां जरूरत हुई वहां लंगर, भोजन की किट एवं राशन की किट पहुंचाई। संगठन ने दिल्ली के जीबी रोड पर स्थित रेड लाइट एरिया में भी रह रहीं सैक्स वर्करों को भी मुसीबत के समय 250 राशन किट पहुंचाई, ताकि उन लोगों का भी चूल्हा जल सके।

12 देशों में संचालित हो रहा है यूनाइटेड सिख 

यूनाइटेड सिख 12 देशों में सीधे तौर पर संचालित हो रहा है और उनका मुख्यालय अमरीका में स्थित है। जबकि, करीब 30 देशों में कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों, आपदा राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। प्रीतम सिंह के मुता​बिक यूनाइटेड सिख बिना किसी प्रचार प्रसार के देश और दुनिया में मुसीबत में सबसे आगे खडा रहता है। उनका मकसद सिर्फ सेवा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles