24.8 C
New Delhi
Monday, October 13, 2025

दुनिया की सबसे जवान दादी ने अपनी खूबसूरती का किया खुलासा

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, साधना मिश्रा: जैसा की हम सब जानते है कि दुनिया की हर महिला जवान और खूबसूरत दिखना चाहती है। जिसके लिए वह कई अलग-अलग तरीके अपनाती रहती है। कभी घरेलू नुख्से तो कभी-कभी कई महिलाएं महंगी क्रीम के साथ-साथ ब्यूटिशन का भी सहारा लेती है। वहीं बात करें एक्ट्रेस या मॉडलस् की तो वह अपनी खूबसूरती को ज्यादा समय तक बरकरार रखने कि लिए कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा लेती हैं। लेकिन आज इस वीडियो में हम एक दादी के बारें बात करने जा रहे है जिन्हें दुनिया की सबसे जवान दादी का टाइटल दिया गया है।

जिना को देख उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल
इन दिनों इंटरनेट पर दुनिया की सबसे खूबसूरत दादी का तमगा प्राप्त करने वाली जिना काफी वायरल हो रही है। लेकिन जिना को देखने के बाद आप उनकी उम्र का अंदाजा नही लगा सकते, और उनको देखने के बाद तो ये बिल्कुल नही मानेंगे की जिना एक पोते की दादी भी है। उन्हें देखकर लोगों को लगता है कि उनकी उम्र ज्यादा से ज्यादा 25 साल की होगी। जिना ने अपनी इस खूबसूरती और इस उम्र में भी इतनी जवान दिखने के पिछे के राज का खुलासा किया है।

- Advertisement -

Grandmother

यह भी पढ़े… जागो पार्टी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के ने कौम के साथ किया धोखा : कालका

जिना ने किया अपनी जवानी के राज का खुलासा
आपको बता दें कि जिना के इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram account) पर करीब तीन लाख फॉलोवर्स है। जिना के फॉलोवर्स ने जब उनसे उनकी यूथफुल स्कीन का राज पूछा तो उन्होंने बताया कि अपनी हेल्दी डायट और लाइफस्टाइल (healthy diet and lifestyle) के जरिए वह खुद को मेंटेन रखती है। साथ ही कहा कि उनकी जवानी का राज ग्रीन टी है। जिना कहती है कि ये हेल्दी रहने का सबसे सस्ता तरीका है। बता दें कि जिना ठंडा और गर्म दोनों ही ग्रीन टी पीती है। उनके मुताबिक़ इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को जवान बनाए रखने में अहम रोल निभाता है।

Grandmother

यह भी पढ़े… बिहार से आया दिल्ली मे आम का तोहफा, आखिर क्या खास है इनमें

मेडिटेरियन डायट से इंसान की उम्र बढ़ाई जा सकती है-जिना
जिना आगे बताती है कि वह अपनी डाइट के साथ-साथ मेडिटेरियन डायट भी फॉलो करती हैं। उनका कहना है कि इस डायट से इंसान की उम्र बढ़ाई जाती है। इससे दिल की बीमारियां नहीं होती और उम्र बढ़ने का प्रॉसेस धीमा हो जाता है। इसी के साथ जिना का यह भी कहना है कि मानसिक शांति भी उम्र को कंट्रोल करने में काफी मदद करती है। बता दें कि जिना के लाखों इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हैं। इनके फैंस इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा पाते हैं। कई फैंस उनकी ब्यूटी पर कमेंट करते हैं साथ ही लिखते हैं कि जिना अपनी उम्र से आधी दिखती हैं। हर कोई जिना से ब्यूटी टिप्स मांगता है।

-Advertisement-

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles