31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

Yoga Day दुनिया भर में बड़े पैमाने पर 21 जून को मनाया जाएगा

नई दिल्ली/ संदीप जोशी । केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोणोवाल (Sarbananda Sonowal) ने आज कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (international yoga day) का आगामी 9वां संस्करण इस साल कई अनोखे कार्यक्रमों का साक्षी बनेगा। इस वर्ष के आईडीवाई का मुख्य आकर्षण यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में उसी स्थान पर सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे, जहां से 9 साल पहले प्रधानमंत्री ने 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया था।  सर्बानंद सोणोवाल ने बताया कि आईडीवाई 2023 को मनाने की तैयारी न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर जोर-शोर से चल रही हैं। भारत में इस वर्ष आईडीवाई का मुख्य कार्यक्रम 21 जून 2023 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में होगा।

— देश में मुख्य कार्यक्रम 21 जून को मध्य प्रदेश के जबलपुर में होगा
• उपराष्ट्रपति धनखड़ सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे
— प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश, केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री, प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय जल शक्ति और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री, डॉ. मुंजपरा महेंद्रभाई, आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री, इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, राम किशोर (नैनो) कावरे, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष और जल संसाधन के लिए, मध्य प्रदेश सरकार श्री राकेश सिंह, सांसद, जबलपुर आदि की उपस्थिति में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
सोणोवाल ने कहा कि आईडीवाई 2023 के लिए इस वर्ष की थीम वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य का वर्णन करती है। वसुधैव कुटुम्बकम प्राचीन काल से ही भारतीय विरासत के लिए मार्गदर्शन कराने वाला प्रकाश रहा है और हमारे लोकाचार व सामाजिक-सांस्कृतिक ताने-बाने इसके चारों ओर बुने गए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि योग के अभ्यास के माध्यम से वैश्विक समुदाय विभिन्न मौजूदा स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान खोजने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि इस साल मार्च में आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए 100 दिनों के काउंटडाउन अभियान ने शहरों में योग को लेकर जागरूकता फैलाने में व्यापक गति हासिल करने में योगदान दिया है।

Yoga Day दुनिया भर में बड़े पैमाने पर 21 जून को मनाया जाएगा

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ जैसे कई अद्वितीय कार्यक्रमों का साक्षी बनेगा, जहां भारतीय नौसेना के जहाजों को दुनिया भर के 9 बंदरगाहों पर तैनात किया जाएगा और कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के प्रदर्शन में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बंदरगाहों, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय भी उन देशों में सीवाईपी प्रदर्शन आयोजित करेगा जिनके साथ उन्होंने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

आईडीवाई के 9वें संस्करण की एक और विशेषता है ‘आर्कटिक से अंटार्कटिका तक योग’, जिसमें विदेश मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के अलावा प्राइम मेरिडियन लाइन में आने वाले देशों में सीवाईपी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आयुष मंत्रालय के साथ समन्वय कर रहा है। उत्तरी ध्रुव और दक्षिण ध्रुव क्षेत्रों पर हिमाद्री, स्वालबार्ड, आर्कटिक में भारतीय अनुसंधान केंद्र और भारती-अंटार्कटिका भारतीय अनुसंधान केंद्र में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के समन्वय में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Yoga Day दुनिया भर में बड़े पैमाने पर 21 जून को मनाया जाएगा

‘योग भारतमाला’ भी विशेष आकर्षणों में से एक है जिसमें भारतीय थल सेना, जल सेना और वायुसेना आईटीबीपी, बीएसएफ के साथ, बीआरओ यूनिसन में योग प्रदर्शन की श्रृंखला बनाएगी। ‘योग सागरमाला’ भारतीय तट रेखा के पर योगाभ्यास का साक्षी बनेगा। आईएनएस विक्रांत की फ्लाइट डैक पर भी योगाभ्यास किया जाएगा। देशभर के रेलवे नेटवर्क, एयर पोर्ट, पेट्रोल पंप आदि पर आईडीवाई 2023 से संबधित सूचनाओं का प्रसारण किया जाएगा।

Yoga Day दुनिया भर में बड़े पैमाने पर 21 जून को मनाया जाएगा

इस साल राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर गांव-गांव में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और “हर आंगन योग” के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी ग्राम प्रधानों को एक पत्र लिखा है, जो उन्हें अपने निकटतम आंगनवाड़ी, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों व स्कूलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमों का निरीक्षण करने के लिए अपील करता है। इसके अलावा लगभग 2 लाख आम सेवा केंद्र, राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, आयुष ग्रामों व अमृत सरोवरों में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक स्तर मनाया जाएगा और अधिक से अधिक जनभागीदारी को सुनिश्चित किया जाएग।

latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

epaper

Latest Articles