26.2 C
New Delhi
Sunday, July 6, 2025

 मुंबई: तब्लीगी जमात के 11 इंडोनेशियाई गिरफ्तार

(अदिती सिंह)
नई दिल्ली / टीम डिजिटल : मुंबई पुलिस ने तब्लीगी जमात के 11 इंडोनेशियन नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि यह सारे विदेशी तब्लीगी जमात के प्रोग्राम में शामिल हुए थे।

इस एक्ट के तहत किए गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने तब्लीगी जमात के 11 इंडोनेशियन नागरिकों को  रेगुलेशन एक्ट (Visa Regulation Act) के उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया है। इन 11 इंडोनेशियन नागरिकों को  23 अप्रैल को बांद्रा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था । 

कोरोनावायरस में निकला पॉजिटिव तब्लीगी जमाती
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 11 इंडोनेशियन नागरिकों का जब कोरोनावायरस टेस्ट कराया गया तो इनमें से एक शख्स पॉजिटिव मेला। जबकि बाकी 10 का टेस्ट नेगेटिव आया है।

बांद्रा कोर्ट में होगी पेशी
मुंबई पुलिस का कहना है कि इन 11 तब्लीगी जमातीयों की पेशी मुंबई के बांद्रा कोर्ट में होगी। तब्लीगी जमात के प्रोग्राम में शामिल हुए ज्यादातर विदेशी टूरिस्ट वीजा लेकर भारत आए थे। इन सबके ऊपर वीजा रेगुलेशन एक्ट (Visa Regulation Act) के उल्लंघन करने का मुकदमा चलेगा।

महाराष्ट्र- 522 नए मामले सामने
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 522 नए मामले सामने आए हैं। जिसके कारण कोविड-19 पॉजिटिव की कुल गिनती अब तक तक 8590 हो गई है। यह जानकारी सेहत विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि कोरोनावायरस से होने वाली मौतों की गिनती कुल 369 हो गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के संक्रमण से ठीक हुए लोगों की गिनती 1282 बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles