15.1 C
New Delhi
Saturday, November 22, 2025

कोविड मरीजों की मदद के लिए भाजयुमो ने उतारी युवाओं की फौज

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

—शुरू की राज्यवार हेल्पलाइन, दवा, बेड, परीक्षण कराएंगे वॉलंटियर्स
—देशव्यापी ब्लड व प्लाज्मा डोनेशन अभियान भी आयोजित करेंगे
— दिल्ली, महाराष्ट्र, मुंबई, मध्य प्रदेश के संक्रमित केंद्रों पर वॉलंटियर्स करेंगे मदद
—हेल्पलाइन पर आने वाली हर कॉल होगी अटेंड, तुरंत मदद की जाएगी

नई दिल्ली/भारती भड़ाना : राजधानी दिल्ली सहित देशभर में कोरोना के कोहराम के बीच लोगों की मदद के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा मैदान में उतर गया है। साथ ही मंगलवार को जरूरतमंद नागरिकों की सहायता के लिए विशेष राज्यवार कोविड—19 हेल्पलाइन की शुरुआत की। इसकी कमान खुद भाजयुमों के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने संभाल रहे हैं। उन्होंने हेल्पलाइन के साथ ही निर्देश दिया कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता हर कॉल खुद अटेंड करेंगे। इस हेल्पलाइन के माध्यम से कोरोना के परीक्षण, दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण और अस्पताल में भर्ती के संबंध में सहायता प्रदान करेंगे तथा स्थानीय निगम प्रशासनों से समन्वय स्थापित भी करेंगे। पहले चरण में, इन राज्यों में हेल्पलाइन को कार्यात्मक बनाया गया है जहां मरीजों की संख्या अधिक है। अगले दो दिनों में सभी राज्य इकाइयों में इसका विस्तार किया जाएगा। अभी मुंबई (020 6732 6460), दिल्ली (011 6119 5322), महाराष्ट्र (020 6732 6090), मध्य प्रदेश (0731 4821 330) और पुदुचेरी (044 6171 3330) के लिए समर्पित हेल्पलाइन शुरू किए हैं।

यह भी पढ़े…कोरोना संकट में देवदूत बनेंगे BJP कार्यकर्ता, एक्टिव हुई पार्टी

इसके अलावा बिहार, केरल, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और मणिपुर में भी इसी प्रकार की हेल्पलाइन्स लॉन्च किए गए हैं। इस हेल्पलाइन के अलावा, युवा मोर्चा इस महीने के अंत में एक देशव्यापी ब्लड व प्लाज्मा डोनेशन अभियान भी आयोजित करने जा रहा है। इससे कोविड -19 से ठीक हो चुके लोगों से ब्लड व प्लाज़्मा डोनेट करने की अपील करेगा। तेजस्वी सूर्या के मुताबिक भाजयुमो कोरोना पीडितों की मदद के अलावा देश भर में टीकाकरण अभियान चलाने में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। युवा मोर्चा ने गांवों, औद्योगिक इकाइयों और अपार्टमेंट परिसरों में बड़े पैमाने पर कोविड परीक्षण की व्यवस्था की है।

यह भी पढ़े…लाखों कोविड मरीजों की ‘सांसे ’ पहुंचाएगा Indian रेलवे, मिलेगा ‘जीवनदान’

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देश के नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उन्हें संबोधित करने का काम करती है। जब भी बड़े पैमाने पर, जनमानस प्रभावित करने वाली आपदा होती है, तो भारतीय जनता युवा मोर्चा विशेष रूप से, सामाजिक सेवा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाता है। ये हेल्पलाइन नम्बर हमारे मंत्र बीजेवाईएमसी केयर का एक विस्तार है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में कोविड-19 संक्रमणों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है, इसलिए हमने परामर्श और नागरिकों की सहायता के लिए यह हेल्पलाइन शुरू की है।

कोरोना से मौत पर अंतिम संस्कार में मदद करेंगे वॉलंटियर्स

सूर्या ने कहा कि भाजयुमो, महामारी से झूझ रहे सभी नागरिकों को हर संभव सहायता पहुंचाने का कार्य करेगा। आम जनता की मदद करने के लिए है चाहे डॉक्टर परामर्श हो, होम आइसोलेशन हो, टीकाकरण या फिर अस्पताल में भर्ती होना का विषय हो, युवा मोर्चा कार्यकर्ता हर कार्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। हेल्पलाइन को संभालने वाले कार्यकर्ता, अस्पतालों में भर्ती रोगियों और स्थानीय नगरपालिका अधिकारियों के साथ समन्वय बनाएंगे और रेमेडिसविर आदि जैसी दवाओं की उपलब्धता के लिए सहायता का प्रयास करेंगे। युवा मोर्चा उन परिवारों की भी मदद करेगा जिनके परिजनों की मृत्यु हो गई और उन्हें अंतिम संस्कार में किसी प्रकार की मदद की ज़रूरत है। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए युवा मोर्चा, निकटतम टीकाकरण केंद्र पर पहुंचाने के लिए वाहन व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगा।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles