34.1 C
New Delhi
Saturday, September 13, 2025

दिल्ली में रेलवे कोविड केयर सेंटर कोच में 1196 बिस्तर उपलब्ध

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

– रेलवे ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लिए भेजा कोविड देखभाल कोच
-मध्य प्रदेश में आइसोलेशन डिब्बे जबलपुर में उपलब्ध कराए जाएंगे
-महाराष्ट्र में नंदुरबार से आइसोलेशन कोच को पालघर पहुंचाया गया

नई दिल्ली /अदिति सिंह : रेल मंत्रालय ने कोविड महामारी के बीच हल्के मरीजों को रखने के लिए मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र के लिए विशेष कोविड देखभाल कोच फिर भेजा है। रेलवे ने देश के विभिन्न स्थानों पर 4000 कोविड देखभाल डिब्बों को उपलब्ध कराया है, जिनकी कुल क्षमता लगभग 64000 बिस्तरों की है। लेकिन अब तक कुल 191 रेल डिब्बे कोविड देखभाल केंद्र के रूप में इस्तेमाल हो रहे हैं। इनकी कुल बिस्तर क्षमता 2990 है।

दिल्ली में रेलवे कोविड केयर सेंटर कोच में 1196 बिस्तर उपलब्ध

इस समय कोविड देखभाल डिब्बों का इस्तेमाल दिल्ली,महाराष्ट्र (अजनी, आईसीडी, नंदुरबार), मध्य प्रदेश (तीही, इंदौर के नजदीक) द्वारा किया जा रहा है। रेलवे ने 50 कोविड देखभाल डिब्बों को उत्तर प्रदेश में फैजाबाद,भदोही,वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में तैनात रखा है। महाराष्ट्र के नंदूरबार में उपलब्ध कोविड देखभाल डिब्बों को जिला प्रशासन की मांग पर पालघर स्थानांतरित किया जा रहा है। भारतीय रेलवे के आइसोलेशन डिब्बे मध्य प्रदेश के जबलपुर भी पहुंचाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के नंदुरबार में बीते 2 दिनों में 6 नए मरीजों को भर्ती किया गया जबकि अब तक 10 मरीजों को इन कोविड देखभाल डिब्बों से आइसोलेशन की अवधि पूर्ण होने के बाद छुट्टी दे दी गई। वर्तमान समय में 43 मरीज इस देखभाल सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। अब तक कुल 92 मरीजों को भर्ती किया गया जिनमें से राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा 57 मरीजों को छुट्टी दी गई। इस समय 314 बिस्तर उपलब्ध हैं।
राजधानी दिल्ली में भारतीय रेलवे ने राज्य सरकार की कुल 75 कोविड देखभाल डिब्बों की मांग पूरी की जिनकी कुल क्षमता 1200 बिस्तरों की है। इनमें से 50 रेल डिब्बे शकूरबस्ती में जबकि 25 डिब्बे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर तैनात किए गए हैं। यहां अब तक कुल 4 मरीजों को भर्ती किया गया है और एक मरीज को छुट्टी दी गई। दिल्ली में इन देखभाल डिब्बों में 1196 बिस्तर उपलब्ध हैं।

मध्य प्रदेश में 2929 बिस्तर उपयोग के लिए उपलब्ध

मध्य प्रदेश राज्य सरकार की मांग के क्रम में पश्चिमी रेलवे की रतलाम डिवीजन ने इंदौर के करीब तीही में 22 कोविड देखभाल डिब्बे उपलब्ध कराएं हैं जिनकी कुल क्षमता 320 बिस्तरों की है। यहां अब तक 6 मरीजों को भर्ती किया गया। भोपाल में 20 देखभाल कोच उपलब्ध कराए गए जहां अब तक 20 संक्रमितों को दाखिल किया गया और चार लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई। यहां 276 बिस्तर अभी भी उपलब्ध हैं। इन सभी राज्यों में अब तक उपलब्ध कराए गए कोविड देखभाल डिब्बों में कुल 123 लोगों को भर्ती किया गया जिनमें से 62 लोगों को छुट्टी दी गई। वर्तमान समय में इन स्थानों पर 61 मरीज इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जबकि इन स्थानों पर 2929 बिस्तर उपयोग के लिए उपलब्ध हैं।

यूपी में बिना डिमांड किए रेलवे ने भेजे कोविड कोच

उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार ने अब तक कोविड देखभाल डिब्बों की मांग नहीं की थी इसके बावजूद फैजाबाद, भदोही, वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में प्रत्येक स्थान पर 10-10 डिब्बे उपलब्ध कराए गए हैं। अत: इन 50 कोविड देखभाल डिब्बों की कुल क्षमता 800 बिस्तरों की है।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles