27.1 C
New Delhi
Sunday, November 9, 2025

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज 21 अक्टूबर को शाम में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर प्लेटफॉर्म न. 1 पर कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, जहां से पूरे स्टेशन पर नजर रखी जा रही हैं।

उन्होंने प्लेटफॉर्म न 12/13 पर यात्रियों से सीधे बातचीत की। इसके बाद मंत्री ने प्लेटफॉर्म न.16 पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर क्लास के यात्रियों से उनके अनुभव जानें और प्रतिक्रिया ली। इसके लिए वह ट्रैन के कोच में चढ़ गए। उन्होंने एक-एक यात्रियों से बातचीत की और उनसे अनुभव पूछे।

इसके बाद, मंत्री ने अजमेरी गेट साइड बने विशाल यात्री सुविधा केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से रेलवे द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में प्रतिक्रिया (फीडबैक) ली।

मीडिया से बातचीत करते हुए रेत मंत्री वैष्णव ने कहा कि यात्रियों की भारी भीड़ के बावजूद उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने व्यापक इंतजाम किए हैं। रेलवे के 12 लाख कर्मचारी दिन रात यात्रियों की सेवा में लगे हुए हैं।

इस निरीक्षण के दौरान, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

Previous article
Next article

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles