28.1 C
New Delhi
Sunday, September 14, 2025

“देवदूत” बने NDRF के जाबांज, गर्भवती महिला को बचाया

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now


—बिहार के मधुबनी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ बचावकर्मियों का कमाल
–महिला ने सुरक्षित बच्ची को जन्म दिया

मधुबनी (बिहार)।(विशेष संवाददाता) जिले बाढ ग्रस्त इलाकों में लोगों की जान बचाने के लिए एनडीआरएफ के जवान देवदूत की तरह काम कर रहे हैं। मंगलवार को झंझारपुर अंचल में एक गर्भवती महिला को बाढ को चीरते हुए एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने अस्पताल तक पहुंचाया। जहां महिला ने सुरक्षित एक बच्ची को जन्म दिया। महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में बडी अहम भूमिका इंस्पेक्टर विनय कुमार ने निभाई, जिन्होंने बिना देर किए अंचलाधिकारी झंझारपुर के द्वारा दिये गए सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए झंझारपुर प्रखण्ड अन्तर्गत एक सुदूर बाढ़ प्रभावित गाँव नरौर वार्ड नम्बर 10 में पहुँचकर एक गर्भवती महिला को बोट से सर्वसीमा हेल्थ सेन्टर, झंझारपुर (मधुबनी) पहुँचाया। बाढ़ प्रभावित गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा से परेशान थी। एन०डी०आर०एफ० के बचावकर्मियों ने गर्भवती महिला को उनके परिजनों के साथ बिना समय गँवाये तुरन्त अस्पताल पहुँचाया। मधुबनी जिला में 9वी वाहिनी एनडीआरएफ की टीम तैनात है।

"देवदूत" बने ndrf के जाबांज, गर्भवती महिला को बचाया

बता दे कि गर्भवती महिला- सीमा देवी (30 वर्ष), पत्नी- बेचन थार, ने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। महिला और नवजात शिशु को डॉक्टर के परामर्श के बाद एन०डी०आर०एफ० के बचावकर्मियों ने अपने बोट से सकुशल उनके घर पहुंचा दिया। एनडीआएफ के निरीक्षक विनय कुमार के द्वारा दिखाई गई तत्परता को ग्रामीणों ने देवदूत की संज्ञा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि एनडीआरएफ की टीम उनके लिए भगवान से कम नहीं लगती है।

कुल 08 गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों तक पहुँचाया

"देवदूत" बने ndrf के जाबांज, गर्भवती महिला को बचाया


9वी वाहिनी एन०डी०आर०एफ० के कमान्डेंट विजय सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष उत्तर बिहार में आई बाढ़ के दौरान हमारे बचावकर्मियों ने 04 हजार से अधिक बाढ़ पीड़ितों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है। साथ ही, कुल 08 गर्भवती महिलाओं को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से सुरक्षित निकालकर नजदीकी अस्पतालों तक पहुँचाया है। इसमें 02 महिलाएं अररिया, 02 मुजफ्फरपुर, 03 मधुबनी और 01 मोतिहारी की है।

उत्तर बिहार में एनडीआरएफ की 19 टीमें बचाव कार्य में जुटी


उत्तर बिहार में बाढ़ की गम्भीर स्थिति के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार की माँग पर एन०डी०आर०एफ० की कुल 19 टीमें बाढ़ प्रभावित विभिन्न जिलों में मुस्तैदी से दिन-रात राहत व बचाव ऑपेरशन में जुटी हुई है। एन०डी०आर०एफ० की टीमें बाढ़ प्रभावित अररिया, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, कटिहार, सुपौल, बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलों में मुस्तैदी के साथ राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles