26.1 C
New Delhi
Monday, October 13, 2025

कांग्रेस के ‘इंडियन कोरोना’ पर भड़की बीजेपी, किया पलटवार

-Advertisement-
-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

-यह देश का अपमान है, कोविड के खिलाफ लड़ाई कमजोर करेगा
–देश को नीचा दिखाने के मकसद से नकारात्मक राजनीति कर रही कांग्रेस
–कांग्रेस नेताओं के बयानों पर स्पष्टीकरण दें सोनिया गांधी : जावड़ेकर
–सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री को चिटठी लिखने पर बीजेपी ने ली चुटकी

नई दिल्ली/ नेशनल ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बयान पर सख्त आपत्ति दर्ज कराते हुए करारा हमला बोला है। साथ ही कहा कि कांग्रेस नेता का बयान देश को अपमान करने वाला है और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही है। वह सिर्फ देश को नीचा दिखाने के मकसद से नकारात्मक राजनीति कर रहा है।

- Advertisement -

बता दें कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि दुनियाभर में देश की पहचान इंडियन कोरोना के नाम से बन गई है। कमलनाथ ने कोरोना वायरस के प्रकार (वेरिएंट) को भारत से जोड़ा है। प्रकाश जावड़ेकर ने जावड़ेकर ने कहा कमलनाथ का कोरोना को इंडियन वैरिएंट कहना गलत है। उनका (कमलनाथ) का यह कहना कि हमारी पहचान, मेरा भारत कोविड, यह भारत का अपमान है। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस के अन्य नेता भी इस तरह के बयान दे रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने स्पष्ट किया है कि किसी भी देश का नाम कोरोना के किसी वैरिएंट से नहीं जोड़ा गया है। यह भारत का अपमान है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेताओं के इन बातों पर अभी तक कांग्रेस की अध्यक्ष सोनियां गांधी का कोई जवाब नहीं आया है। उन्हें कांग्रेस नेताओं के इन बयानों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

विपक्ष के नेताओं पर लोगों के बीच भ्रम एवं भय फैलाने के आरोप लगाए

केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर म्यूकरमाइकोसिस (काला कवक) के इलाज के लिए आवश्यक दवाओं की आपूर्ति करने और इससे प्रभावित लोगों का नि:शुल्क इलाज करने के बारे में चुटकी ली। साथ ही कहा कि भारत ने विदेशों से भी दवाएं मंगाई हैं और राज्यों को इसकी पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है। कांग्रेस आज जो कुछ सोच रही है, केंद्र सरकार पहले से ही वह सबकुछ कर रही है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर लोगों के बीच भ्रम एवं भय फैलाने के आरोप लगाए और कहा कि वे तब से ऐसा कर रहे हैं, जब कोविड-19 का घरेलू टीका कोवैक्सीन लॉन्च किया गया था। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अब यह दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया है, उन्हें यात्रा प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि यह दूसरे देशों में सूचीबद्ध नहीं है। उन्होंने कहा, जहां तक मेरी जानकारी है, यह प्रक्रिया जारी है और डब्ल्यूएचओ ने ऐसा कोई निर्णय नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के बयान से न केवल देश का अपमान हुआ है बल्कि उसने महामारी के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का प्रयास किया है। जावड़ेकर ने कहा, सोनिया गांधी को बताना चाहिए कि कांग्रेस इस तरह की नकारात्मक राजनीति क्यों कर रही है और उन्होंने कमलनाथ के बयान की निंदा क्यों नहीं की है।

दिल्ली को कल ही मिली 50 लाख डोज, झूठ बोल रहे हैं केजरीवाल

केंद्र सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी ने आज शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल पर सीधे पलटवार किया है। साथ ही कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजनीति कर रहे हैं और वे बार-बार वैक्सीन की मांग कर रहे हैं। दिल्ली में कल ही वैक्सीन की 50 लाख डोज की आपूर्ति की गई है। खुद केजरीवाल ने इन आंकड़ों के साथ बयान दिया है। जावड़ेकर ने केजरीवाल से पूछा कि आखिर ये 50 लाख वैक्सीन की खुराक आई कहां से? उन्होंने कहा कि बीते दिनों इसी तरह केजरीवाल ने ऑक्सीजन को लेकर विवाद खड़ा किया था। बाद में उन्होंने खुद कहा था कि दिल्ली में ऑक्सीजन ज्यादा है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि वह बहाना बनाना बंद करें।

-Advertisement-

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest Articles