33.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

दिल्ली के चुनावी जंग में उतरे BJP प्रमुख जेपी नड्डा, घर-घर किया संपर्क

नई दिल्ली/ अदिति सिंह। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को नई दिल्ली के वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके के वार्ड नंबर 64, केशवपुरम में घर-घर संपर्क किया और जनता से एनडीएमसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को शानदार बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। नड्डा ने कहा कि केशवपुरम में घर-घर जनसंपर्क के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा द्वारा एमसीडी में किए जनसेवा व विकास कार्यों के प्रति लोगों में पूर्ण विश्वास देखने को मिला।

—भाजपा के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की
—सभी बूथों पर बीजेपी ने तेज किए प्रचार अभियान
—दिल्ली के एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति बनाई

यह उत्साह साफ दर्शाता है कि जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। ज्ञात हो कि एमसीडी चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित कई दिग्गज नेता और लगभग एक लाख कार्यकर्ता दिल्ली के सभी बूथों पर घर-घर जनसंपर्क अभियान कर रही है। भाजपा ने इस तरह दिल्ली के लगभग-लगभग एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति बनाई है। केशवपुरम में जनसंपर्क के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद हर्षवर्धन भी उनके साथ रहे। घर-घर समपर्क के पश्चात् नड्डा ने वजीरपुर इंडस्ट्रियल इलाके में ही वार्ड नंबर 65, अशोक विहार, ब्लॉक B में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” को सुना और इसके पश्चात् उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी किया। श्री नड्डा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को हर बार किसी न किसी बूथ पर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुनते हैं और फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हैं।

दिल्ली के चुनावी जंग में उतरे BJP प्रमुख जेपी नड्डा, घर-घर किया संपर्क

केशवपुरम में घर-घर जनसंपर्क के दौरान नड्डा ने कहा कि दिल्ली को आगे ले जाने के लिए एमसीडी में भाजपा को जिताना बहुत जरूरी है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई और आंखों में धूल झोंकने वाली आम आदमी पार्टी को लोग सबक सिखाना चाहती है। दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विकास यात्रा के साथ चलना चाहती है और उनकी गरीब कल्याण नीतियों पर वोट देना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।

जेल में रेपिस्ट से मसाज करा रहे मंत्री 

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी ख़बरें मीडिया में आ रही है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के मंत्री जेल में रेपिस्ट से मसाज करा रहे हैं। आम आदमी पार्टी सरकार में रेपिस्ट अब थेरेपिस्ट हो गए हैं और सत्येंद्र जैन के लिए तिहाड़ जेल मसाज पार्लर बन गया है। देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है लेकिन दिल्ली में जो विकास होना चाहिए, वह अरविन्द केजरीवाल के कुशासन के कारण नहीं हो पा रहा है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार दिल्ली के आम आदमी के ही विरोध में काम कर रही है। अपने आप को कट्टर ईमानदार कहने वाली तथाकथित आम आदमी पार्टी सरकार ने शराब के ठेकेदारों के कमीशन को 2 प्रतिशत से बढ़ा कर 12 प्रतिशत कर दिया और इसमें से 6 प्रतिशत खुद ही हड़प लिया। इनके एक मंत्री 6 महीने से मनी लॉन्ड्रिंग में जेल में बंद है और निर्लज्जता देखिये कि अरविन्द केजरीवाल उन्हें कट्टर ईमानदार बता रहे हैं। इनके एक दूसरे मंत्री अमान्तुल्लाह खान भ्रष्टाचार के आरोप में तो ताहिर हुसैन दंगा कराने के आरोप में जेल में बंद हैं। ये दर्शाता है कि इनकी तथाकथित कट्टर ईमानदारी की क्या हकीकत है, ये सब भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं।

AAP विधायकों ने एक पैसे का काम नहीं किया

नड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एक पैसे का काम नहीं किया है। एमसीडी के स्कूल दिल्ली सरकार के स्कूलों से अच्छे हैं। लाजपत नगर का निगम स्कूल दुनिया में टॉप 10 में शुमार है। अरविन्द केजरीवाल सरकार ने स्कूलों के कमरे और बाथरूम बनाने में घोटाला किया है। क्या बाथरूम बनाने की कीमत क्लास रूम बनाने की लागत के बराबर होगा? इन्होंने टेम्पररी बाथरूम और सेमी परमानेंट बाथरूम बनाया। चीफ विजिलेंस कमिश्नर ने एक क्लास रूम बनाने की अनुमानित लागत 5 लाख रुपये आंकी जबकि इन्होंने एक क्लास रूम बनाने में 36 लाख रुपये का खर्चा दिखाया। ऐसे लोगों को घर बिठाना है या नहीं? इन्होंने एक भी मेडिकल कॉलेज या डिग्री कॉलेज खोला क्या? एक भी नया स्कूल खोला क्या? आपके घरों में पानी साफ आता है क्या?

 

latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

epaper

Latest Articles