36.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

BJP ने किया देश भर में 658 सामुदायिक केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क का श्रीगणेश

-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ, गरीबों को मिलेगी मदद
-विपक्षी दलों ने ‘मेड इन इंडिया ‘ वैक्सीन को बदनाम किया : नडडा
-वैक्सीनेशन अभियान को बदनाम किया और वैज्ञानिकों पर सवाल उठाये

नई दिल्ली/ नेशनल ब्यूरो : दिल्ली सहित देशभर में कोविड महामारी से पीडि़त लोगों की मदद करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने शुक्रवार को देश भर में 658 सामुदायिक केंद्रों (सभी जिलों में एक केंद्र) पर कोविड हेल्प डेस्क की शुरुआत की है। इसका शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया। यह अभियान भाजपा के ‘सेवा ही संगठन 2.0 ‘के तहत देश भर में शुरू किया गया। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि किसान मोर्चा की यह पहल मानवता की सेवा का बड़ा माध्यम सिद्ध होगा। इससे खास कर गांव के गरीब लोगों को कोविड से लड़ाई में काफी फायदा होगा। इस अभियान के तहत किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वैक्सीनेशन सहित हर मोर्चे पर ग्रामीणों की मदद करेंगे।

BJP ने किया देश भर में 658 सामुदायिक केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क का श्रीगणेश

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष ने देश की जनता की रक्षा के लिए शुरू किये गए विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान में बाधा उत्पन्न करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों ने ‘मेड इन इंडिया ‘ वैक्सीन को बदनाम किया और वैक्सीनेशन ड्राइव को खराब करने के हर प्रयास किये, लेकिन आज वे वैक्सीनेशन-वैक्सीनेशन कर रहे हैं। बीजेपी चीफ ने कहा कि विपक्ष के कई नेताओं ने भारत के वैक्सीनेशन अभियान को बदनाम करने के प्रयास किये और हमारे वैज्ञानिकों पर सवाल उठाये। जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की तत्परता और देशवासियों की सजगता के कारण हम दुनिया के अनेक देशों के मुकाबले संक्रमण दर को सबसे कम रखने में सफल हुए हैं। पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट, रिकवरी में काफी तेजी आई है और हम कोरोना को परास्त करने के रास्ते पर अग्रसर हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समस्त देशवासी एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए हर अंतिम जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचानी है और वैक्सीनेशन ड्राइव को सफल बनाना है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी भूपेन्द्र यादव, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर के साथ-साथ प्रदेशों की टीम एवं साम्युदायिक केन्द्रों से किसान मोर्चा के कोविड हेल्पलाइन सेंटर्स भी इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।

देश भर में 1,250 से अधिक ब्लड डोनेशन कैंप लगाए

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि सेवा ही संगठन 2.0 अभियान के तहत अब तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश भर में 1,250 से अधिक ब्लड डोनेशन कैंप लगाए हैं। भाजपा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए जिला स्तर पर 3,200 से अधिक कोविड डेडिकेटेड हेल्पलाइन सेंटर्स स्थापित किया है। इसके अलावा अब तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने 65 लाख से अधिक फेस मास्क, 14 लाख से अधिक फूड पैकेट्स, 07 लाख से अधिक राहत सामग्री और बड़ी संख्या में इम्युनिटी किट्स का वितरण किया है। सबसे बड़ी बात है कि टीकाकरण के कार्य में भारतीय जनता पार्टी के 3 लाख से अधिक कार्यकर्ता लगे हैं।

किसानों के लिए पहली बार बड़ा कदम उठाया

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि देश में पहली बार मोदी सरकार ने ‘एक देश, एक कृषि बाजारÓ बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। देश में पहली बार किसानों को अपनी फसल कहीं पर, किसी को भी बेचने की आजादी मिली। देश में पहली बार किसानों की भलाई के लिए उत्पादन लागत का न्यूनतम डेढ़ गुना एमएसपी निर्धारित की गई। पहली बार किसान रेल, कृषि उड़ान और किसान चैनल की शुरुआत हुई। इसके अलावा पहली बार उर्वरक सब्सिडी को डीबीटी के दायरे में लाया गया। पहली बार मोदी सरकार ने ‘पेड़Ó की परिभाषा से बांस को हटाने के लिए कानून में संशोधन किया। साथ ही पहली बार मोदी सरकार ने किसानों के लिए अंतरराज्यीय व्यापार प्लेटफॉर्म ई-नाम की शुरुआत की।

latest news

Previous article
Next article

Related Articles

epaper

Latest Articles