36.1 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

2024 में लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी BJP

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय  : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज ऐलान किया कि 2024 में होने वाले लोकसभा के आम चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। लोक सभा चुनाव के बाद 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव भी मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। अमित शाह ने कहा कि 2024 में पहले से अधिक लोक सभा सीटें जीत करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पुन: केन्द्र में सरकार बनाएगी। अमित शाह के मुताबिक भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव भी जदयू के साथ गठबंधन में लड़ेगी। भाजपा और जदयू गठबंधन 2025 में विधानसभा चुनाव भी साथ में लड़ेगा। हम सब एक साथ हैं, परस्पर प्रेम है और हमलोग एक साथ गठबंधन में ही चुनाव लड़ेंगे। गृहमंत्री अमित शाह बिहार की राजधानी पटना में आयोजित संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे।

-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में किया ऐलान
-2025 में बिहार विधानसभा चुनाव भी मोदी के नेतृत्व में होगा

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का मार्गदर्शन किया। उनसे संगठन की मजबूती, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लोगों से एक अपील की।

2024 में लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ेगी BJP

उन्होंने कहा कि 2 से 15 अगस्त के बीच राष्ट्रीय ध्वज को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर के रूप में इस्तेमाल करें। शाह ने आगे कहा कि देश के अन्य लोगों को भी इस विशेष अभियान ‘हर घर तिरंगा’ में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। आपको बता दें कि गृह मंत्री की यह अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के एक जन आंदोलन में बदलने और लोगों से 2 से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्रोफाइल पिक्चर के रूप में ‘तिरंगा’ लगाने का आग्रह करने के बाद आई है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता की प्रशंसा करते हुए, 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए आज अपने मन की बात कार्यक्रम मे पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से 2 से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल में तिरंगा लगाने की अपील की।गृह मंत्री ने कहा, अपनी डीपी में तिरंगा लगाकर दूसरों को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि देश को जोड़ने के अलावा तिरंगा सभी को राष्ट्र की सेवा में समर्पित होने की प्रेरणा देता है। अपने ‘मन की बात’ रेडियो प्रसारण में मोदी ने कहा कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच एक विशेष अभियान ‘हर घर तिरंगा’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अभियान के दौरान अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने या प्रदर्शित करने का आग्रह किया।

latest news

Related Articles

epaper

Latest Articles