31.8 C
New Delhi
Tuesday, April 16, 2024

तिरंगा लेकर देशभर के 20 करोड़ घरों तक पहुंचेगी BJP, चलेगा आंदोलन

हैदराबाद/ अदिति सिंह : भारतीय जनता पार्टी ने देश में अपने जनाधार को ठोस आधार देने के लिए प्रत्येक मतदान बूथ पर 200 सक्रिय कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार करने, बूथ संगठन से प्रदेश संगठन का तालमेल मजबूत करने, अंत्योदय के लिए एक गहन अभियान चलाने और सरकारी योजनाओं के करीब 30 करोड़ लाभार्थियों को अपने साथ जोड़ने की एक चतुष्कोणीय रणनीति पर चलने का खाका तैयार किया है।
तेलंगाना की राजधानी में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में इन बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, संगठन महामंत्री बी एल संतोष, पार्टी के सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रदेश प्रभारी उपस्थित थे। इस मौके पर पार्टी के जनाधार को और मजबूत करने के लिए नेताओं के प्रवास कार्यक्रमों पर जोर देने तथा बूथ को मजबूत करने की सोच थी। इस मौके पर फैसला भी लिया गया कि प्रवास कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी बूथ तक जाएगा और कार्यकर्ताओं से बात करेगा। बूथ को मजबूत करना बहुत जरूरी है।

—जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा बनाएगी चतुष्कोणीय रणनीति
—प्रत्येक बूथ पर 200 सक्रिय कार्यकर्ताओं का संगठन तैयार होगा
—नेताओं के प्रवास कार्यक्रमों पर जोर देने का फैसला

बूथ अध्यक्ष से संपर्क करना बहुत जरूरी है, वही पार्टी को जमीन तक पहुंचाते हैं। बूथ सशक्तिकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महासचिव संपर्क कर काम करेंगे। हर बूथ पर कम से कम दो सौ सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने एवं व्हाट्सअप ग्रुप बनाने की आवश्यकता है। बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री का एक या दो सप्ताह के अंतर पर संपर्क स्थापित होना ‘बहुत महत्वपूर्ण’ है। संपर्क साधने के साथ ही अंत्योदय के लिए गहन अभियान चलाने की भी जरूरत है।भाजपा के लिए यह जरूरी है कि उसके पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता से जुड़े रहें।

तिरंगा लेकर देशभर के 20 करोड़ घरों तक पहुंचेगी BJP, चलेगा आंदोलन
इसके अलावा आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर घर में तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने और करीब 20 करोड़ घरों तक संपर्क करके देश को एकजुट करने का उपक्रम किया जाएगा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाया जाएगा। देश में इसके लिए एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। जो कि लोगों को एकजुट करेगा और एक दूसरे से जोड़ेगा। इसके जरिए हम 20 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे। इसके अलावा भाजपा केन्द्र सरकार की योजनाओं के 30 करोड़ लाभार्थियों तक पहुंचना चाहती है। इसके लिए लाभार्थियों का आंकड़ा इकट्ठा किया जाएगा। इसके अलावा केन्द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों की संख्या को कैसे बढ़ाया जाए। इसके लिए कोशिश की जाएगी।
इस मौके पर यह भी फैसला लिया गया कि जिन-जिन राज्यों में हम अब तक सफल नहीं हो पाए, हमें वहां काम करना है और जनता का आशीर्वाद हासिल करना है। हर बूथ पर संगठन को मजबूत करना है। जिन राज्यों में हम सरकार में हैं, वहां भी जिन-जिन बूथों पर हम कमजोर हैं, वहां जम कर मेहनत करनी है। ऐसे लगभग 50 हजार बूथों को चिन्हित किया है जहाँ भाजपा को परिश्रम की पराकाष्ठा करनी है और संगठन को मजबूत बनाना है। इसको लेकर पूरी तैयारी के साथ भाजपा जमीन पर उतरेगी।
इसके अलावा यह भी फैसला किया गया है कि समाज के हाशिए पर रह रहे वर्गों के लिए उत्थान के लिए यानी अन्त्योदय के लिए बड़ा अभियान चलाए जाने की जरूरत है।

पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था और मजबूत बनाया जाएगा

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। हर बूथ पर कम से कम दो सौ एक्टिव कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा। व्हाट्सएप्प ग्रुप तैयार किया जाएगा जो कि जनता को पार्टी से जोड़ेगा। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जनता तक पहुंचाने की जरूरत महसूस की गई है। उसे ज्यादा से ज्यादा प्रसारित किया जाएगा। पदाधिकारी बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चर्चा की है कि पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था और मजबूत बनाया जाएगा। क्योंकि यह पार्टी की चुनावी रणनीति का आधार हैं।

latest news

Related Articles

epaper

Latest Articles