31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

JP नडडा बोले, केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं BJP कार्यकर्ता

– विपक्ष की नकारात्मक नीतियों का डटकर मुकाबला करें
-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई

नयी दिल्ली/ नेशनल ब्यूरो : उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में 3 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों , किसानों आंदोलन और कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान जैसे मुद्दों को लेकर आज यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि विपक्ष हर मोर्चे पर सरकार के रचनात्मक और विकास के कार्यों में रोड़े अटकाने का काम कर रहा है।
उन्होंने पार्टी नेताओं से इस बात को जनता तक ले जाने का आह्वान भी किया। नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में विपक्षी दलों के नेता नकारात्मक रहे, इन्होंने डर और भय फैलाने का काम किया। जबकि इस संकट काल में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लोगों की मदद करने का काम कर रहे थे। नड्डा ने कहा कि राजनीति में वही खड़ा रहता है जो अपनी प्रासंगिकता बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सेवा के माध्यम से अपने को सक्रिय रखकर अपनी प्रासंगिकता को बनाए रखा। भाजपा कार्यकर्ताओं को भविष्य में भी सक्रिय और सजग रखते हुए संगठन की प्रासंगिकता को कैसे बनाए रखा जाए, इसे लेकर लगातार कार्य करने की ज़रूरत है।

JP नडडा बोले, केंद्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं BJP कार्यकर्ता
बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी के मोर्चा प्रमुखों को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का संदेश दिया है।
बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने कहा कि भारत जल्द ही कोरोना के 100 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को छूने वाला है। इसे लेकर पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को राशन देने के लिए भी प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक देशभर में भाजपा की ओर से चलाए गए सेवा एवं समर्पण अभियान चलाने पर भी इस बैठक में चर्चा हुई। इसके लिए सभी नेताओं को इस अभियान की बैठक में पार्टी के विस्तार, सभी राष्ट्रीय महासचिवों के राज्यों के चक्रीय प्रवास और चुनावी राज्यों के लिए नियुक्त किए गए चुनाव प्रभारियों की रिपोर्ट पर भी चर्चा की गयी।
तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन, लखीमपुर खीरी हिंसा और सिंघु बॉर्डर पर एक दलित व्यक्ति की हत्या जैसे मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की गयी ।
पांडा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावो को लेकर भाजपा पूरी तरह तैयार है और कोरोना काल मे सरकार और संगठन की ओर से किये गए जन कल्याण के काम के बलबूते इन सभी राज्यों में भाजपा बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।
इस बैठक काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि कोरोना के कारण काफी अंतराल के बाद ऐसी बैठक हुयी है। अगले महीने ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होनी है।

latest news

Related Articles

epaper

Latest Articles