31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

राष्ट्रपति मुर्मू की मेजबानी वाले Dinner के लिए विशेष व्यंजन की सूची तैयार

नई दिल्ली/ खुशबू पाण्डेय : जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की ओर से राष्ट्राध्यक्षों और अन्य प्रतिनिधियों के लिए शनिवार को आयोजित किये जाएंगे। इसके लिए रात्रिभोज से जुड़े विशेष व्यंजन की सूची तैयार की गई है। इस रात्रिभोज के लिए ऐसे व्यंजन शामिल किये गए हैं जो भारत में मॉनसून के दौरान खाए जाते हैं। तैयारियां चल रही हैं और एक लक्जरी होटल समूह के वरिष्ठ प्रबंधक और कर्मचारी भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में रात्रिभोज की व्यवस्था करने में व्यस्त हैं, जहां दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि औपचारिक रात्रिभोज इस अवसर के लिए विशेष रूप से बनाए गए चांदी के विशेष बर्तन में परोसा जाएगा। एक आतिथ्य सत्कार समूह के एक सूत्र ने बताया, भारत में इस (मॉनसून) मौसम के दौरान खाए जाने वाले व्यंजनों को ध्यान में रखते हुए हमने एक विशेष व्यंजन सूची तैयार की है। व्यंजन सूची में मोटा अनाज आधारित व्यंजन भी शामिल होंगे। हालांकि अधिकारियों ने व्यंजन सूची में शामिल व्यंजनों की सटीक जानकारी नहीं दी, लेकिन उम्मीद है कि इसमें भारतीय पाक कला की विविधता प्रतिबिंबित होगी। शिखर सम्मेलन के पहले दिन की समाप्ति के बाद मुर्मू भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में भव्य रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। एक अन्य सूत्र ने कहा कि व्यंजन सूची की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन राष्ट्राध्यक्षों को परोसे जाने वाले भारतीय व्यंजनों का स्वाद ऐसा होगा जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा।

 —जी20 शिखर सम्मेलन: मॉनसून के दौरान खाए जाने वाले व्यंजन भी परोसे जाएंगे
—चांदी के विशेष बर्तन में परोसा जाएगा सुपरफूड
—व्यंजन सूची में मोटा अनाज आधारित व्यंजन भी शामिल होंगे
—मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना

सूत्र ने कहा, विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है। उन्होंने बताया कि व्यंजन परोसने वाले कर्मचारी एक विशेष पोशाक पहनेंगे। भारत सरकार की ओर से व्यंजन सूची पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। क्या प्रतिनिधि विशेष चांदी के बर्तनों का उपयोग करेंगे? इस सवाल के जवाब में आतिथ्य सत्कार समूह के एक सूत्र ने हां में उत्तर दिया। धातु के बर्तन बनाने वाली जयपुर की एक कंपनी ने मंगलवार को कहा कि कई लक्जरी होटलों ने विशेष तौर पर चांदी के बर्तन एवं अन्य बर्तन तैयार कराये हैं, जिनका उपयोग उनके प्रतिष्ठानों में रहने वाले विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। इनका उपयोग विशेष रात्रिभोज में भी किया जाएगा। कंपनी ने मंगलवार को चांदी के कुछ बर्तनों को मीडिया के समक्ष प्रदर्शित किया। कंपनी ने कहा था कि शिखर सम्मेलन के लिए 200 कारीगरों ने चांदी के लगभग 15,000 बर्तन तैयार किये हैं। जी20 नेताओं का शिखर सम्मेलन शनिवार और रविवार को प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र – भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।

latest news

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

epaper

Latest Articles