31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

इंटरनेशनल पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने दी पटकनी

नई दिल्ली, साधना मिश्रा: भारतीय कुश्ती खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार (Sushil Kumar) को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि कई दिनों से एक पहलवान की हत्या मामले में सुशील फरार चल रहे थे। लेकिन अब उन्हें दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके करीबी साथी अजय बक्करवाला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सुशील कुमार पर था 1 लाख का इनाम
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) काफी समय से इनकी तलाश में जुटी हुई थी। सुशील कुमार पर 1 लाख और उनके साथी अजय बक्करवाला (Ajay Bakkarwala) पर 50 हजार का इनाम भी रखा था। इसी के साथ ही दिल्ली समेत आसपास के कई इलाको में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन सुशील कुमार पुलिस के हाथ नही लगा। आखिरकार दोनो को दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से ही गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं को हिंसा से बचा रहे हैं वन स्टॉप केंद्र, 3 लाख महिलाओं को मिली मदद

4 मई की रात क्या हुआ था?
दरअसल, 4 मई 2021 को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम कैंपस (Chhatrasal Stadium Campus) में कुश्ती खिलाड़ी सुशील कुमार और सागर राणा के बीच मारपीट हो गई थी। झड़प के दौरान सागर राणा (Sagar Rana) की मौत हो गई थी। जिसके बाद से ही सुशील फरार चल रहे थे, और दिल्ली पुलिस पहलवान की तलाश में लगातार जुटी हुई थी।

छत्तीसगढ़ के कलेक्टर ने किया प्रशासन को शर्मसार, Video वायरल होने पर कही ये बात…

सुशील की गिरफ्तारी की उड़ी अफवाह
सुशील कुमार की पहले मोबाइल से लोकेशन पंजाब के भटिंडा इलाके में मिली। जिसके बाद अफवाह उड़ी थी कि सुशील को अरेस्ट कर लिया गया है। लेकिन दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार की गिरफ्तारी से इनकार किया था। फिर बाद में उत्तराखंड से सूचना आई और हरियाणा से भी कुछ जगह पर उनकी लोकेशन ट्रेस हुई थी।
5 मई से लगातार पुलिस को चकमा दे रहे सुशील कुमार ने अपना फोन एक दोस्त को दे दिया जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके।

दिल्ली में वैक्सीन खत्म, युवाओं का वैक्सीनेशन फ़िलहाल बंद, चाहिए 2.5 करोड़ वैक्सीन

सुशील कुमार पर लगे ये गंभीर आरोप
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुशील कुमार की अग्रिम जमानत को दिल्ली की अदालत ने खारिज कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने सुशील पर कई गंभीर आरोप लगाया है। पहलवान के खिलाफ हत्या, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि सुशील कुमार और अजय को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस स्पेशल सेल के साकेत से रोहिणी कोर्ट लेकर गई है। जिसके बाद उनकी रोहिणी कोर्ट में पेशी होगी। इससे पहले दोनों का मेडिकल करवाया गया।

latest news

Related Articles

epaper

Latest Articles