23.1 C
New Delhi
Friday, October 17, 2025

UP चुनाव के लिए जमीनी रणनीति तय करेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /खुशबू पाण्डेय : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे जहां वे कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।
भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी के मुताबिक जेपी नडडा अपने दौरे में आगरा, फतेहपुर सीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद, क्षेत्र की 20 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी क्षेत्र की 20 विधान सभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बरेली में क्षेत्र की तीन विधान सभाओं के प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद बरेली में चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का अनुसरण करते हुए डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे। देर शाम वे बरेली जिले की 9 विधान सभाओं के प्रमुख सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अगले सप्ताह से उत्तर प्रदेश के चुनावी मिशन पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं। कोविड के चलते अगर कोरोना संक्रमण में गिरावट दर्ज होती है तो चुनाव आयोग बड़ी रैलियों एवं सभाओं से प्रतिबंध हटा सकता है।

-शुक्रवार को यूपी दौरे पर रहेंगे, बरेली में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार करेंगे
-आगरा और बरेली संभाग की 20-20 सीटों पर बनाएंगे रणनीति
-23 जनवरी के बाद अमित शाह भी कमान संभालने मैदान में उतरेंगे
-पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पूर्वांचल पर बड़ा खेला करने की तैयारी में हैं शाह

अगर ऐसा नहीं हुआ तो भी अमित शाह पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं पूर्वांचल की सीटों पर बड़ा खेला करने के लिए मैदान में उतरेंगे। अब तक पहले और दूसरे चरण की सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा सूत्रों की माने तो अमित शाह का टारगेट पूर्वी यूपी एवं पूर्वांचल की सीटों पर रणनीति करने का जिम्मा पार्टी एवं संगठन ने लगाया है। इन दोनों क्षेत्रों पर शाह की अच्छी पकड़ है और एक-एक सीट की सियासी एवं जातिगत समीकरणों की जानकारी है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में मतदान होगा। 10 फरवरी को पहला चरण की 58 सीटों पर मतदान होगा। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, आगरा शामिल है। इसी प्रकार 14 फरवरी को दूसरा चरण की 55 सीटों पर मतदान होगा। इसमें सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली, शाहजहांपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसी प्रकार 20 फरवरी को तीसरा चरण की 59 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरेया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा चौथे चरण की 60 सीटों पर 23 फरवरी को मतदान होगा। इसमें पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा जिले शामिल हैं। जबकि, पांचवे चरण का चुनाव 27 फरवरी को 60 सीटों पर होगा। इसमें श्रावस्ती, बहराइच, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट जिले की सभी विधानसभा सीटें शामिल हैं।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles