HomeNationalउत्तराखंड : BJP ने 59 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 10 विधायकों...

उत्तराखंड : BJP ने 59 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 10 विधायकों के टिकट काटे

नई दिल्ली/खुशबू पाण्डेय : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वीरवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी द्वाराहाट सीट से विधायक महेश नेगी और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री ऋतु खंडूरी सहित 10 विधायकों का टिकट काट दिया है। साथ […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/खुशबू पाण्डेय : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वीरवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 59 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी द्वाराहाट सीट से विधायक महेश नेगी और पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री ऋतु खंडूरी सहित 10 विधायकों का टिकट काट दिया है। साथ ही नए चेहरों पर भरोसा जताया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक बार फिर खटीमा से अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। पार्टी की पहली सूची में पांच महिलाओं, 15 ब्राह्मण और तीन वैश्य समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसमें 31 स्नातक और 18 स्नातकोत्तर और चार धर्मगुरु शामिल हैं। भाजपा ने प्रदेश की 70 सीटों में से 11 पर अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। इनमें से ज्यादातर सीटें कांग्रेस के कब्जे में हैं। उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक ही चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है।

-मुख्यमंत्री पुष्कर धामी फिर खटीमा से लड़ेंगे चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार से लड़ेंगे
–पांच महिलाओं, 15 ब्राह्मण और तीन वैश्य समुदाय के उम्मीदवारों को टिकट

केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने भाजपा महासचिव अरुण सिंह और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने धामी सरकार में शामिल सभी मंत्रियों पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से टिकट दिया है। सतपाल महाराज को चौबट्टाखाल से, बंशीधर भगत को कालाढूंगी से, बिशन सिंह चुफाल को डीडीहाट, सुबोध उनियाल को नरेंद्र नगर, अरविंद पांडेय को गदरपुर, गणेश जोशी को मसूरी, धन सिंह रावत को श्रीनगर, रेखा आर्य को सोमेश्वर और यतीश्वरानंद को हरिद्वार ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने कुंवर प्रणव सिंह की खानपुर सीट से उनकी पत्नी कुंवर रानी देवयानी को टिकट दिया है जबकि द्वाराहाट से अनिल शाही और कपकोट से सुरेश गडिय़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने मशहूर गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल को चकराता से उतारा है। वह नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह को टक्कर देंगे।

भाजपा के दिग्गज उम्मीदवार

पुरोला से दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, गंगोत्री से सुरेश चौहान, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, थराली से भोपाल राम टमटा, कर्णप्रयाग से अनिल नौटियाल, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनसाली से शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग से विनोद कंडारी, नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल, प्रताप नगर से विजय सिंह पंवार उर्फ गुड्डू भाई, धनोल्टी से प्रीतम सिंह पंवार, चकराता से रामशरण नौटियाल, विकासनगर से मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर से सहदेव सिंह पुंडीर, धरमपुर से विनोद चमोली, रायपुर से उमेश शर्मा काऊ, राजपुर रोड से खजान दास, देहरादून कैंट से सविता कपूर, मसूरी से गणेश जोशी, ऋषिकेश से प्रेमचंद अग्रवाल, हरिद्वार से मदन कौशिक, बीएचईएल रानीपुर से आदेश चौहान, ज्वालापुर से सुरेश राठौर, भगवानपुर से मास्टर सत्यपाल, रूड़की से प्रदीप बत्रा, खानपुर से कुंवररानी देवयानी, मैंगलोर से दिनेश पवार, लक्सर से संजय गुप्ता, यमकेश्वर से रेणु बिष्ट, पौड़ी से राजकुमार पोरी, श्रीनगर से धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, लैंसडोन से दिलीप सिंह रावत, धारचूला से धन सिंह धामी, डीडीहाट से विशन सिंह चुफाल, पिथौरागढ़ से श्रीमती चंद्रा पंत, गंगोलीहाट से फकीर राम टमटा, कपकोट से सुरेश गडिय़ा, बागेश्वर से चंदन राम दास, द्वाराहाट से अनिल शाही, सल्ट से महेश जीना, सोमेश्वर से रेखा आर्य, अल्मोड़ा से कैलाश शर्मा, लोहाघाट से पूरन सिंह फत्र्याल, चंपावत से कैलाश गहतोड़ी, भीमताल से राम सिंह कैरा, नैनीताल से सरिता आर्य, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, जसपुर से शैलेंद्र मोहन सिंह , काशीपुर से त्रिलोक सिंह चीमा, बाजपुर से राजेश कुमार, गदरपुर से अरविंद पांडे, किच्छा से राजेश शुक्ला, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, नानकमत्ता से प्रेम सिंह राणा और खटीमा से पुष्कर सिंह धामी।

इन विधायकों के काटे गए टिकट

भाजपा ने जिन 10 विधायकों के टिकट काटे उनमें खानपुर से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, द्वाराहाट से महेश नेगी, कपकोट से बलवंत सिंह भौर्याल के नाम प्रमुख हैं। इसके अलावा थराली से मुन्नी देवी, कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी, पौडी से मुकेश सिंह कोली, गंगोलीहाट से मीना गंगोला, कपकोट से बलवंत सिंह भौर्याल और अल्मोडा से रघुनाथ चैंपियन चौहान शामिल हैं।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News