35.7 C
New Delhi
Sunday, June 15, 2025

‘सेवा दिवस’ के रूप में BJP मनाएगी मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ

-देश के एक लाख गांवों में चलाया जाएगा विशेष सेवा अभियान
-केंद्रीय मंत्री से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता की ड्यूटी लगी
-केंद्रीय मंत्री दो गांवों में रहेंगे मौजूद, अपने हाथों से बांटेंगे राहत सामग्री
– देश भर में रक्तदान शिविर लगायेंगे, 50 हजार कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

नई दिल्ली /नेशनल ब्यूरो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के कल 7 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी जश्न की बजाय देशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाने जा रही है। पार्टी सेवा कार्यों के माध्यम से देश की जनता तक पहुंचेगी और कोरोना के खिलाफ विशेष सेवा अभियान चलाएगी। इस उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन 2.0 अभियान के तहत भाजपा देश के एक लाख गांवों में कोविड से संबंधित विशेष राहत व बचाव अभियान चलाएगी। इनमें उन गावों का खासतौर से चयन किया जाए, जहां कोरोना के मामले मिले हैं। एक लाख गांव तक पहुंचने के लिए केंद्रीय नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है। पार्टी सांसदों और विधायकों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों व राज्यों के मंत्रियों को कम से कम दो गांवों में इसी प्रकार के अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढैं… कोविड में अनाथ हुए बच्चों के लिए प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, देंगे 10 लाख रुपए

वे अपने हाथों से लोगों के बीच बीच राहत सामग्री वितरित करेंगे। इसमें सैनिटाइजर, मास्क और ऑक्सीमीटर के साथ-साथ कोरोना से निपटने में काम आने वाली वस्तुएं शामिल हैं। पार्टी कार्यकर्ता इस अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री बांटेंगे और टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इसके साथ ही देश भर में पार्टी कार्यकर्ता रक्तदान शिविर भी लगायेंगे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चाओं के लगभग 50 हजार कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। कई जगह स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

यह भी पढैं… दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में निःशुल्क ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत, 45+ को वैक्सीन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा शासित राज्यों से कोरोना महामारी से अनाथ बच्चों के पुनर्वास के लिए अलग से विशेष योजना चलाने का निर्देश दिया है, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित किया जा सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि यह हमारी जिम्मेवारी बनती है कि ऐसे बच्चों के भविष्य के लिए हम सोचें और इसके लिए उचित और ठोस कदम उठायें। अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए उनके साथ खड़े होना, उनको हर तरह का संबल देना हमारा सामाजिक कर्तव्य भी है। नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वैश्विक कोरोना संकट के मद्देनजर दुनिया भर में मानवता के लिए त्रासदी के इस क्षण पार्टी, मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर किसी प्रकार का कोई समारोह आयोजित नहीं करेगी बल्कि पार्टी के हम सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से मानवता की सेवा में जुटेंगे और जनता की सेवा करेंगे।

यह भी पढैं… बड़ी बहन सुरभि की मांग में डाला सिंदूर और छोटी बहन से हुई शादी

बीजेपी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के मुताबिक सेवा ही संगठन 2.0 अभियान के तहत अब तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश भर में लगभग 2,000 ब्लड डोनेशन कैंप लगाए हैं। जरूरतमंदों की मदद के लिए जिला स्तर तक लगभग 41,00 कोविड डेडिकेटेड हेल्पलाइन सेंटर्स की स्थापना की गई है। इस अभियान के तहत अब तक 98 लाख से अधिक फेस मास्क का वितरण किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से देश भर में लगभग 30 लाख घरों में भोजन पहुंचाया गया है और 18 लाख घरों में राशन किट पहुंचाई गई है।
इसके अलावा देश भर में कोविड जागरुकता अभियान और वैक्सीनेशन ड्राइव में सहयोग के लिए पार्टी के 11 लाख से अधिक कार्यकर्ता लगे हुए हैं। हजारों कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों की सेवा में लगे हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई सामाजिक संस्थाओं और सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों से संपर्क कर मदद पहुंचाई है।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Latest Articles