13.1 C
New Delhi
Thursday, February 12, 2026

मोदी सरकार से थावरचंद गहलोत की छुटटी, बनाए गए कर्नाटक के महामहिम

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच 8 राज्यों के राज्यपाल बदले
–क्षेत्रीय एवं जातिगत समीकरणों को देखते हुए की गई नियुक्तियां
–संघ एवं भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं को बनाया राज्यपाल
-हरियाणा, हिमाचल, मध्यप्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक, झारखंड, मिजोरम के राज्यपाल बदले

नई दिल्ली /खुशबू पाण्डेय : मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच आज यहां मंगलवार को केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता थावरचंद गहलोत को सरकार से हटाकर कर्नाटक का नया राज्यपाल बना दिया गया। 73 वर्षीय गहलोत अभी तक केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री का दायित्व निभा रहे थे। उन्हें संगठन में लाने की चर्चा खूब थी, लेकिन, सरकार ने राज्यपाल बनाकर एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी। इसके अलावा भाजपा के तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं को मध्यप्रदेश, मिजोरम और हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राज्यपालों की नियुक्ति में भी जातिय और क्षेत्रीय समीकरणों का पूरा ख्याल रखा गया है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, थावर चंद गहलोत कर्नाटक में राज्यपाल के रूप में वजूभाई वाला का स्थान लेंगे। वजूभाई वाला सितंबर 2014 से इस दक्षिण भारतीय राज्य के राज्यपाल हैं।

यह भी पढैं…DSGMC का बड़ा ऐलान, कोविड में मरने वाले सिखों के परिवार को मिलेगी 2500 रुपये पेंशन

इसके अलावा आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है। इसमें आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल, गुजरात से भाजपा के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल और गोवा के भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। तीनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। हरि बाबू कंभमपति आंध्रप्रदेश से भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वह मिजोरम में राज्यपाल के रूप में पी एस श्रीधरन पिल्लै का स्थान लेंगे जिन्हें शेष कार्यकाल के लिये गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

यह भी पढैं…दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और टीम का कार्यकाल बढा

आर्लेकर (67) वर्ष 1989 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में आए। गोवा के भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर राज्यपाल के रूप में हिमाचल प्रदेश में बंडारू दत्तात्रेय का स्थान लेंगे, जिन्हें हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है । वहीं, पांच बार विधायक रहे भाजपा नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल (77) को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अभी मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मिजोरम के राज्यपाल पी एस पिल्लै को स्थानांतरित कर, गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत ङ्क्षसह कोश्यारी के पास है। वहीं, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। बैस झारखंड के राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू का स्थान लेंगे। यह नियुक्तियां और बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल किये जाने की अटकलें हैं।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News