31 C
New Delhi
Saturday, July 27, 2024

‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’  ने बनाया कीर्तिमान, पहुंचाया 1734 टैंकरों में ‘सांसे  

– दिल्ली सहित 15 राज्यों में 30182 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति की
– अब तक 421 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने बचाई लाखों लोगों की जिंदगियां
– दक्षिणी राज्यों को 15000 एमटी आक्सीजन पहुंचाई
– दिल्ली में सबसे ज्यादा 5722 एमटी आक्सीजन की सप्लाई हुई

नई दिल्ली, टीम डिजिटल: कोरोना महामारी के चलते राजधानी दिल्ली सहित देशभर में आक्सीजन को लेकर मची हाहाकार के बीच कोविड मरीजों को बचाने के लिए भारतीय रेलवे ने कीर्तिमान बनाया है। रेलवे ने 1734 टैंकरों के जरिये आक्सीजन की सप्लाई कर लाखों मरीजों की जान बचाई है। सबसे ज्यादा मारामारी राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में थी। इन दोनों राज्यों के साथ रेलवे ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश सहित 15 राज्यों में 30182 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आपूर्ति की। इसके लिए रेलवे को 421 ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाना पड़ा है।

इसमें से सबसे ज्यादा तरल मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति राजधानी दिल्ली को (5722 एमटी) की गई है। जबकि दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों को 15000 एमटी आक्सीजन पहुंचाई गई। इसमें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु राज्य शामिल है। रेलवे का यह संजीवनी पहुंचाने का अभियान आज भी जारी है। रविवार शाम तक 2 ऑक्सीजन एक्सप्रेस गाडिय़ां 10 टैंकरों में 177 एमटी से अधिक एलएमओ लेकर मंजिल की ओर चल रही हैं।
अब तक इन शहरों में इतनी मात्रा में की गई आक्सीजन की आपूर्ति
बता दें कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने 50 दिन पहले 24 अप्रैल को महाराष्ट्र में 126 एमटी तरल मेडिकल ऑक्सीजन की डिलीवरी करने के साथ अपना काम शुरू किया था। भारतीय रेलवे का यह प्रयास रहा है कि ऑक्सीजन का अनुरोध करने वाले राज्यों को कम से कम संभव समय में अधिक से अधिक संभव ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके। ऑक्सीजन एक्सप्रेस द्वारा 15 राज्यों- उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम को ऑक्सीजन सहायता पहुंचाई गई है। इसमें महाराष्ट्र में 614 एमटी ऑक्सीजन, उत्तर प्रदेश में लगभग 3797, मध्य प्रदेश में 656 एमटी, दिल्ली में 5722 एमटी,  हरियाणा में 2354 एमटी, राजस्थान में 98 एमटी, कर्नाटक में 3782 एमटी, उत्तराखंड में 320 एमटी, तमिलनाडु में 4941 एमटी, आंध्र प्रदेश में 3664 एमटी, पंजाब में 225 एमटी, केरल में 513 एमटी, तेलंगाना में 2972 एमटी, झारखंड में 38 एमटी और असम में 480 एमटी ऑक्सीजन पहुंचाई गई है। रेलवे ने हापा, बड़ौदा मुंदड़ा, पूर्व में राउरकेला, दुर्गापुर, टाटा नगर, अंगुल से ऑक्सीजन लेकर उक्त राज्यों में डिलीवरी की है।
यह भी पढ़ें… बीजेपी का आरोप, कांग्रेस का पाकिस्तान के साथ गहरा रिश्ता 

15 राज्यों के 39 प्रमुख शहरों में पहुंचाई गईं ‘सांसे‘   

रेलवे मंत्रालय के मुताबिक अब तक ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने देश भर के 15 राज्यों में लगभग 39 प्रमुख शहरों में आक्सीजन रूपी संजीवनी पहुंचाई है। इनमें उत्तर प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, बरेली, गोरखपुर और आगरा, मध्य प्रदेश में सागर, जबलपुर, कटनी और भोपाल, महाराष्ट्र में नागपुर, नासिक, पुणे, मुंबई और सोलापुर, तेलंगाना में हैदराबाद, हरियाणा में फरीदाबाद और गुरुग्राम, दिल्ली में तुगलकाबाद, दिल्ली कैंट और ओखला, राजस्थान में कोटा और कनकपारा, कर्नाटक में बेंगलुरु, उत्तराखंड में देहरादून, आंध्र प्रदेश में नेल्लोर, गुंटूर, तड़ीपत्री और विशाखापत्तनम, केरल में एर्नाकुलम, तमिलनाडु में तिरुवल्लूर, चेन्नई, तूतीकोरिन, कोयंबटूर और मदुरै, पंजाब में भटिंडा और फिल्लौर, असम में कामरूप और झारखंड में रांची शामिल हैं।

latest news

Related Articles

epaper

Latest Articles