24.1 C
New Delhi
Wednesday, February 11, 2026

सिरसा गुरु ग्रंथ साहिब से माफी मांगें, नही तो संगत के विरोध का करना पड़ेगा सामना: सरना

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

– श्री रकाबगंज साहिब गुरुद्वारा में फिल्मी गाने का मामला तूल पकड़ा

नई दिल्ली, टींम डिजिटल: श्री रकाबगंज साहिब के पवित्र मैदान में आपत्तिजनक फिल्मी गानों को अनुमति देकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी के प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder Singh Sirsa) गंभीर विवादों में उलझ गए हैं। इसको लेकर शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) ने अपना विरोध दर्ज करते हुए वर्तमान डीएसजीएमसी अध्यक्ष से गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माफ़ी की माँग की। शिअदद पार्टी अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने पत्रकारों को बताया की यदि कमेटी प्रबंधन लोगो ने माफी नही मांगी तो उनको संगत के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। सरना ने बताया कि, जिन पवित्र गुरुद्वारों में गुरुबानी के जाप से सभी दुःख और दर्द खत्म हो जाते है । वहाँ पर  फिल्मी गानों को चलाया जा रहा है। सिखी का प्रचार करने के बजाय कमेटी प्रबंधन सिख पंथ की मर्यादाओं को खत्म करने में लगे है।

यह भी पढ़े… विद्दा बालन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शेरनी’ का इस खास अंदाज में कर रही है प्रमोशन

अमिताभ बच्चन से फंडिंग लेने के बाद विवादों में घिरी गुरुद्वारा कमेटी
सरना ने बताया कि पिछले 7 सालों से डीएसजीएमसी के अंदर जो कुछ भी हो रहा है उसको नजरअंदाज नही किया जा सकता। बादल दल के लोग सिख पंथ की मर्यादाओ का प्रचार -प्रसार करने के बजाय कभी फ्लोरेंस नाईटेंगल का जन्मदिन केट काटकर मनाते है तो कभी गुरु साहिबान को क्वारनटाइन भेजेते है, तो कभी नगर कीर्तन में आपत्तिजनक मूर्ति लगाते है। बता दें कि दिल्ली गुरुद्वारा कमिटी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से फंडिंग लेने और एमआरआई मशीनों के दान में लेने की वजह से भी विवादों में घिरी हुई है और मामला अकाल तख्त साहिब तक पहुंचा है। मामला अभी  शांत भी हुआ नही कि नए विवाद ने शिअद, को गंभीर सवालों के घेरे के लाकर खड़ा कर दिया है।

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News