30.8 C
New Delhi
Sunday, July 27, 2025

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले, यात्रियों को दी जाती है 40 प्रतिशत की सब्सिडी

नई दिल्ली /सुनील पांडेय। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने कहा है कि सरकार रेलवे में चौतरफा सुधार में पूरी ताकत और संकल्प से लगी हुई है और आने वाले समय में इसे विश्व स्तर का नेटवर्क बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।
वैष्णव ने सोमवार को राज्यसभा में रेल मंत्रालय के कामकाज पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण पर ट्रेनों से लेकर पटरी तक तेजी से काम किया जा रहा है और कोच से लेकर पटरी तक अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। रेलवे के एक लाख से अधिक कोचों को चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक बनाया जा रहा है।

अश्विनी वैष्णव : रेलवे में चौतरफा सुधार के लिए पूरी ताकत से जुटी सरकार
— रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले, यात्रियों को दी जाती है 40 प्रतिशत की सब्सिडी
—रेलवे में 2024 में भर्ती कलेंडर शुरू,2020 के बाद से किराया नहीं बढ़ाया गया

उन्होंने कहा कि रेलवे की कुल वित्तीय स्थिति ठीक है और वह कोविड की स्थिति से बाहर निकल गयी है। केंद्रीय बजट में रेल के लिए पर्याप्त आवंटन किया गया है जो ढाई लाख करोड़ रुपए । रेलवे का दो लाख 78 हजार करोड़ का राजस्व है और दो लाख 75 हजार करोड़ रुपए का व्यय है।
उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे कार्गों के लिहाज से दुनिया के तीन शीर्ष देशों में शामिल होने जा रहा है। इस मामले में अमेरिका और चीन के बाद भारत का तीसरा नंबर है। पचास हजार किलोमीटर पटरियों को बदला गया है। कुल 12 हजार से अधिक फ्लाईओवर और पुल बनाए गये हैं। वर्ष 2029 तक सभी कोचों को आधुनिक बना दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश में एक वर्ष में 1400 लोकोमोटिव बनाये जा रहे हैं और दो लाख वेगन जोड़े गये हैं।

यह भी पढें...IRTS : रेल अधिकारी निर्भय सिंह की अनोखी पहल, क्षेत्र के युवाओं को बना रहे निर्भय

उन्होंने कहा कि यात्रियों को फिलहाल करीब 40 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है जाे करीब 60 हजार करोड़ रुपये के आस पास है। उन्होंने कहा कि आस पास के देशों से तुलना की जाये तो सबसे कम किराया भारत का है। रेलवे में 2020 के बाद से किराया नहीं बढ़ाया गया है। ऊर्जा पर खर्च करीब करीब 30 हजार करोड़ रुपये पर स्थिर है।
श्री वैष्णव ने कहा कि आधुनिकीकरण के तहत 3300 स्टेशनों पर डिजिटल कंट्रोल प्रणाली चालू हो गयी है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश से आस्ट्रेलिया को मेट्रो के कोच निर्यात शुरू हो गये। रेलवे के महत्वपूर्ण उपकरण बड़े बड़े देशों को किया जा रहा है। लोकोमोटिव और कोच का भी निर्यात किया जा रहा है।

रेलवे में 2024 में भर्ती कलेंडर शुरू किया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे में 2024 में भर्ती कलेंडर शुरू किया गया है। सुचारू तरीके से परीक्षा और भर्ती हो रही है और रेलवे में पांच लाख भर्तियां की जा चुकी हैं और एक लाख की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जा रही है और अनेक अत्याधुनिक उपकरण लगाये जा रहे हैं। एक लाख 16 हजार करोड़ रुपये का सुरक्षा पर व्यय किया जा रहा है। लोको पायलट के कमरों में में फुट मसाजर लगाये गये हैं। हर वर्ष दुर्घटनाओं की संख्या 700 से घटकर 70 के आस पास आ गयी है और इसे आगे कम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलवे के कुल 12 लाख कर्मचारियों में चालीस प्रतिशत भर्ती पिछले दस वर्षों में की गयी है।

अश्विनी वैष्णव ने कहा जनरल कोच कम नहीं हुए

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह सरकार गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए समर्पित है। जनरल कोच कम नहीं हुए हैं और अभी 23000 ए सी कोच और 56 हजार नोन ए सी कोच हैं ।
उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना से सबक लेकर दस सूत्री कार्यक्रम बनाकर उस पर अमल किया जा रहा है। रेलवे की बढ़ती मांग को देखते हुए बुनियादी सुविधा बढ़ाकर ट्रेनों में नयी प्रौद्योगिकी लाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। नैरो गेज ट्रेनों में भी नयी प्रौद्योगिकी के कोच बनाये जा रहे हैं। वंदे भारत की तर्ज पर अमृत भारत की 100 ट्रेन बनायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दस हजार कवच प्रणाली लगायी जा रही है। अगले पांच छह वर्ष में पूरे रेल नेटवर्क को कवच से लैस किया जायेगा।

मोदी सरकार ने दस वर्ष में 38 किलोमीटर मेट्रो बनाई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि तमिलनाडु में 83 फ्लाईओवर और केरल में 97 फ्लाईओवर का काम इसीलिए रूका हुआ है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भी भूमि अधिग्रहण की दिक्कत हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता में पिछले सौ वर्षों से भी अधिक समय में मेट्रो 28 किलोमीटर बनी है और मोदी सरकार ने दस वर्ष में 38 किलोमीटर मेट्रो बनाई है। रेलवे के शुरुआत से 2014 तक 125 किलोमीटर लंबी सुरंग थी बाद में दस वर्ष में 460 किलोमीटर लंबी सुरंग बनायी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles