HomeRailway Newsकेंद्रीय रेलराज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन

केंद्रीय रेलराज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन

–बुधवार देर शाम एम्स में ली अंतिम सांस, 11 सितम्बर को हुए थे पॉजिटिव –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित समूची केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जताया दुख नई दिल्ली/टीम डिजिटल : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार की देर शाम निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वो कोरोना […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–बुधवार देर शाम एम्स में ली अंतिम सांस, 11 सितम्बर को हुए थे पॉजिटिव
–प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित समूची केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जताया दुख

नई दिल्ली/टीम डिजिटल : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार की देर शाम निधन हो गया है। दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। सुरेश अंगड़ी ने 11 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। सुरेश अंगड़ी 65 वर्ष के थे। अंगड़ी चार बार बेलगावी संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। सुरेश अंगड़ी संसद के मानसून सत्र के पहले जांच में कोरोना विषणु से संक्रमित पाए गए थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हैं। उन्होंने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। सुरेश अंगड़ी के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित समूची केंद्रीय कैबिनेट ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट में कहा, सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जो पूरे स्पेक्ट्रम में प्रशंसित थे। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मैं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हूं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने केन्द्रीय मंत्री सुरेश अंगडी के निधन से अत्यंत दुखी हैं। वह एक अच्छे नेता थे जिन्होंने अपना सारा जीवन संगठन के लिए समर्पित कर दिया और अत्यंत परिश्रम और करुणा के साथ समाज की सेवा की।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सुरेश अंगडी के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह मेरे भाई जैसे थे। लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण का भाव बहुत अच्छा रहा। मुझे उनके साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला और उन्होंने मेरे जीवन में एक अमिट छाप छोड़ी। मैं वास्तव में उसे याद करूंगा।

- Advertisement -

उधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुरेश अंगड़ी लोकप्रिय राजनेता थे और 2004 से वर्तमान समय तक लगातार लोकसभा के सद्स्य रहे. उनका रेलवे मंत्रालय का कार्यकाल भी शानदार रहा। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने 11 सितंबर को ट्वीट के जरिए बताया था उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने उस समय किए अपने ट्वीट में बताया था कि मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। डॉक्टरों की सलाह से मैं ठीक हो रहा हूं। साथ ही संपर्क में आए सभी लोगों और करीबियों से किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर कोरोना टेस्ट कराने की अपील की थी। इसी के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

-Advertisement-

Related News

-Advertisement-

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

-Advertisement-

Latest News