23.1 C
New Delhi
Friday, February 20, 2026

Holi 2026 Date: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली? जानें सही तारीख, मुहूर्त और सभी जरूरी जानकारी

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

Holi 2026 Date: होली का त्योहार इस बार भी लोगों में काफी उत्साह के साथ आने वाला है, लेकिन तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। कई लोग सोच रहे हैं कि होली 3 मार्च को मनाई जाएगी या 4 मार्च को। पंचांग और ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, होलिका दहन 3 मार्च 2026 को शाम के समय होगा, जबकि रंग वाली होली 4 मार्च 2026 को खेली जाएगी।

इस साल 3 मार्च को चंद्रग्रहण भी लग रहा है, जिसकी वजह से सूतक काल रहेगा और होली का मुख्य उत्सव अगले दिन होगा। होलाष्टक 24 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेगा, और रंगभरी एकादशी 27 फरवरी को है। तो आइए ज्योतिष पंडित अरविंद तिवारी जी से जानते हैं कि किस दिन रंगों का पर्व होली खेली जाएगी और किस दिन होलिका दहन होगा

3 मार्च या 4 मार्च,  होली 2026 कब है? (Holi 2026 Date)

होली का पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पंडित अरविंद तिवारी ने WomenExpress से बात करते हुए बताया कि, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 को शाम 5:55 बजे शुरू होकर 3 मार्च 2026 को शाम करीब 5:07 बजे तक रहेगी। होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की शाम को किया जाता है, लेकिन चंद्रग्रहण और अन्य कारणों से मुख्य रंगों वाली होली 4 मार्च 2026, बुधवार को धूमधाम से खेली जाएगी।

होलिका दहन की सही तिथि और मुहूर्त (Holika Dahan 2026 Date & Muhurat)

होलिका दहन 3 मार्च 2026, मंगलवार को होगा। पंडित अरविंद तिवारी के अनुसार, पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च शाम 5:55 बजे से है, और भद्रा भी उसी समय शुरू हो जाती है, जो 3 मार्च सुबह 5:32 बजे तक रहती है। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 3 मार्च को शाम 6:22 बजे से रात 8:50 बजे तक रहेगा। इस दौरान लोग होलिका की पूजा करके आग जलाते हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

3 मार्च को चंद्रग्रहण का असर (Chandra Grahan 2026 on Holi)

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण लग रहा है, जो दोपहर 3:21 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। ग्रहण का सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शाम 6:46 बजे तक माना जाता है। सूतक के कारण 3 मार्च को रंग खेलना टाला जाता है, और होली का मुख्य उत्सव 4 मार्च को होगा।

क्या 4 मार्च को मनाई जाएगी रंग वाली होली? (Rangwali Holi 2026)

हां, रंगभरी होली या धुलंडी 4 मार्च 2026 को ही खेली जाएगी। पंचांग में पूर्णिमा तिथि के आधार पर होलिका दहन 3 मार्च को होने के बाद अगले दिन रंगों का त्योहार मनाया जाता है। इस साल चंद्रग्रहण की वजह से भी यही सही माना जा रहा है। लोग 4 मार्च को सुबह से ही गुलाल, अबीर और पानी के रंगों से होली खेलेंगे।

होलाष्टक और रंगभरी एकादशी 2026 की तिथि (Holashtak & Rangbhari Ekadashi 2026)

पंडित अरविंद तिवारी के अनुसार, होलाष्टक इस बार 24 फरवरी 2026, मंगलवार से शुरू होगा और 3 मार्च 2026 तक चलेगा। होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते। वहीं, रंगभरी एकादशी 27 फरवरी 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी, जिसके बाद होली की तैयारियां तेज हो जाती हैं।

होलिका दहन कैसे करें? (Holika Dahan Puja Vidhi)

होलिका दहन से पहले सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें। शाम को पूजा की थाली लेकर होलिका स्थल पर जाएं। पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें। होलिका को उपलों की माला, रोली, अक्षत, फल, फूल, हल्दी, मूंग, गुड़, गुलाल, सतनाजा, गेहूं की बालियां, गन्ना और चना आदि चढ़ाएं। पूजा के बाद आग जलाएं और परिवार के साथ होलिका के चारों ओर घूमें। यह रस्म बुराई का नाश करने की याद दिलाती है।

होली का यह त्योहार रंगों, प्यार और खुशियों का प्रतीक है। इस बार जल्दी पड़ रही है, इसलिए तैयारी पहले से कर लें। सब मिलकर बुराई पर अच्छाई की जीत मनाएं और होली की खुशियां बांटें।

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi  से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News