16.1 C
New Delhi
Wednesday, January 28, 2026

कांग्रेस के गुंडों ने किया पंजाब भाजपा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला : BJP

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–BJP के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग ने लगाए संगीन आरोप
–पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी चेतावनी
–राज्यपाल से अपील, हमलावरों पर तुरंत हो कार्रवाई और गिरफ्तारी
–कांग्रेसी हमलों से ना भाजपा डरेगी, ना झुकेगी, ना पीछे नहीं हटेगी

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर हुए जानलेवा हमला पर केंद्रीय भाजपा नेतृत्व ने कड़ी निंदा की है। साथ ही पंजाब सरकार को इस मामले में कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को चेतावनी देते हुये कहा की किसान आन्दोलन की आढ़ में उनकी पार्टी के यूथ कांग्रेस के नेता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित लुधियाना व अमृतसर भाजपा कार्यालय पर हमले कर चुके हैं। चुग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के यह नेता पंजाब सरकार की शह और पुलिस प्रशासन के सहयोग से भाजपा को निशाना बना रहे है। प्रदेश अध्यक्ष पर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग ने कहा कि भाजपा किसानों को 135 करोड़ देशवासियों का भगवान मानती है। पालनकर्ता हमले नहीं करता है।

यह हमला पंजाब सरकार के इशारों पर यूथ कांग्रेस कर रही है। तरूण चुग ने आरोप लगाया कि शुरू से ही राजनैतिक दल किसान आंदोलन पर राजनीति रोटियां सेक रहे हैं। देश के अन्न्दाता किसान इस प्रकार की गुण्डागर्दी कतई नहीं कर सकते। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार व कांग्रेस पार्टी किसान आंदोलन की आढ़ में अपने गुंडो के द्वारा भाजपा कार्यालय में किये जा रहे हमले व भाजपा कार्यकर्ताओं को दी जा रही धमकियां व अब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर जानलेवा हमला कायरतापूर्ण है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह बदनौर व पुलिस महानिदेशक दिनक गुप्ता को आग्रह किया कि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर किये गए जानलेवा हमले का संज्ञान लेकर सतारूढ़ पार्टी के नेताओं के इशारों पर किये जा रहे हमलों पर तुरंत कार्यवाही करके दोषियों को गिरफ्तार किया जाये। इसी तरह का हमला गत सप्ताह पहले उनके ऊपर अजनाला ने कांग्रेस समर्थकों ने किया था। भाजपा के अमृतसर कार्यालय पर 5 बार हमला व गेट जलाना, आग लगा टायर फेकना, लुधियाना कार्यालय पर हमला होता है करने वालो की फ़ोटो अखबारों में छपती है पर पर्चा नहीं रजिस्टर्ड होता है। तरूण चुघ ने कहा की ऐसे घिनौने राजनीतिक हमलों से ना भाजपा डरेगी, ना झुकेगी, ना अपने संकल्प किसान व गरीब के जीवन मे खुशहाली लाने से पीछे नहीं हटेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest News