16.1 C
New Delhi
Tuesday, March 19, 2024

Digital काव्य गोष्ठी में जुटे दिग्गजों ने बहाई Literature की गंगा

नई दिल्ली/ भावना अरोडा : सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट (Social and Motivational Trust) की दिल्ली इकाई के तत्वावधान में डिजिटल काव्य गोष्ठी (Digital Poetry Seminar) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह और संस्थापक रवींद्रनाथ सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं अर्चना झा अन्नू के द्वारा सरस्वती वन्दना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली के पूर्व मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ साहित्यकार ओमप्रकाश सपरा (Omprakash Sapra) ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार जयवीर सिंह अत्री एवं मशहूर गज़लकारा अफ़रोज़ अज़ीज़ थीं।

—सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की दिल्ली इकाई का आयोजन

इस मौके पर आरती झा आद्या, ममता सिंह ,रुचि जैन, गौरव झा नितिन,मनीषा श्रीवास्तव, ममता झा, अफ़रोज़ अज़ीज़, विनीता सिंह आरुषि,,अर्चना झा अन्नू ,संगीता झा , मधु चौधरी, डॉ मीना कुमारी परिहार मान्या, जयवीर सिंह अत्री, डॉ सरिता गर्ग, विजय कन्नौजिया, ओम प्रकाश सपरा, प्रतिभा सपरा एवं रवींद्रनाथ सिंह ने कार्यक्रम में काव्य पाठ किये।

Digital काव्य गोष्ठी में जुटे दिग्गजों ने बहाई Literature की गंगा

आरती झा एवं अर्चना झा ने संयुक्त रुप से मंच संचालन कर कार्यक्रम को बहुत हीं रोमांचक बनाया। कार्यक्रम का समापन संस्था संस्थापक रवींद्रनाथ सिंह के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
ट्रस्ट की मीडिया प्रभारी भावना मिलन के मुताबिक सोशल ऐंड मोटिवेशनल ट्रस्ट साहित्य, कला, संस्कृति एवं समाज सेवा के लिए समर्पित अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था है जो समय समय पर अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा में अपनी सक्रियता के लिए जानी जाती है।

latest news

4 COMMENTS

  1. साहित्य के इस कार्यक्रम में दिल्ली और देश के दिग्गज साहित्यकारों ने भाग लिया बहुत अच्छा लगा

  2. हार्दिक बधाई और आभार माननीय भावना अरोरा जी।
    ओम सपरा

  3. बहुत ही शानदार आयोजन …कवरेज के लिए भावना जी और विमेन एक्सप्रेस टीम का हार्दिक आभार 🙏🙏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

epaper

Latest Articles