24.1 C
New Delhi
Tuesday, October 21, 2025

संजय सिंह का बीजेपी पर बड़ा आरोप, बोले- राम मंदिर का चंदा चोरी नहीं करने दूंगा

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली, साधना मिश्रा: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भारतीय जनता पार्टी पर अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए मिले चंदे से चोरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाय। सजंय सिंह ने एक वीडियो भी जारी किया है।

संजय सिंह के घर पर हुआ हमला
संजय सिंह ने आज यानी मंगलवार को बीजेपी पर यह भी आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है कि, उनके आवास पर कुछ लोगों ने हमला किया है। उन्‍होंने इस हमले का आरोप बीजेपी (BJP) पर लगाते हुए कहा कि, नार्थ एवेन्यु के घर पर 4-5 अज्ञात लोगों ने ये काम किया है। उन्‍होंने बताया कि उनके घर पर कुछ लोगों ने कालिख भी पोता है।

यह भी पढ़े… मंदिरों में अब पुजारी के रूप में नियुक्त होंगी महिलाएं, कराएंगी पूजा-पाठ

वहीं संजय सिंह के इन आरोपो पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोप लगाने वालों ने पहले ट्रस्ट के पदाधिकारियों से तथ्यों की जानकारी नहीं ली। सभी लेनदेन बैंक टू बैंक हुए हैं और टैक्स में कोई चोरी नहीं की गई है।

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles