30.1 C
New Delhi
Tuesday, October 21, 2025

बिहार चुनाव: भाजपा ने 46 प्रत्याशी उतारे, कईयों का टिकट कटा

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, दूसरे चरण के लिए सभी प्रत्याशी
–केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे को टिकट नहीं
–46 प्रत्याशियों में मात्र 2 महिलाओं को मिला टिकट

(अदिति सिंह)
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल : भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को तीसरी लिस्ट जारी की। इसमें 46 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हुआ जो दूसरे फेज के लिए मैदान में उतारे गए हैं। इसमें मात्र दो महिलाओं को टिकट मिला है। भागलपुर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे को टिकट नहीं मिला है। पार्टी ने इस सीट से भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडे को प्रत्याशी बनाया है। इसमें कई नए प्रत्याशी उतारे गए हैं।
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की रविवार की रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई बैठक में सभी नामों पर फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। उनके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
बिहार की चर्चित सीटों पटनासाहिब से नंदकिशोर यादव, गोपालगंज से सुभाष सिंह, सीवान से ओम प्रकाश यादव, छपरा से सीएन गुप्ता, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, बिहार शरीफ से सुनील कुमार को टिकट दिया है। बेतिया से रेणु देवी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा नौतन विधानसभा सीट से नारायण प्रसाद, चनपटिया से उमाकांत सिंह, हरिसिद्वि से कृष्णानंद पासवान, गोविदगंज से सुनील मणि त्रिपाठी, कल्याणपुर से सचिनेन्द्र प्रसाद सिंह, पिपरा से श्यामबाबू प्रसाद यादव, मधुबन से राणा रणधीर सिंह, सीतामढ़ी से डा. मिथिलेश कुमार, राजनगर से रामप्रीत पासवान, झंझारपुर से नीतीश मिश्रा, बरूराज से अरूण कुमार सिंह, पारू से अशोक कुमार सिंह, बैंकुठपुर से मिथिलेश तिवारी, बरौली से रामप्रवेश राय को मैदान में उतारा गया है। भाजपा के मुताबिक गोपालगंज विधानसभा सीट से सुभाष सिंह, सिवान से ओम प्रकाश यादव, दरौली से रामायण मांझी, दरौंधा से करनजीत सिंह, गोरियाकोठी से देवेशकांत सिंह, तरैया से जनक सिंह, छपरा से डा. सीएन गुप्ता, गरखा से ज्ञानचंद मांझी, अमनौर से कृष्णा कुमार मंटू, सोनपुर से विनय कुमार सिंह, हाजीपुर से अवधेश सिंह, लालगंज से संजय कुमार सिंह, राधोपुर से सतीश कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

बेगुसराय से कुंदन सिंह, पटना साहिब से नंद किशोर यादव को टिकट

इसके अलावा उजियारपुर सीट पर शील कुमार राय, मोहिउद्दीनपुर राजेश सिंह, रोसड़ा से वीरेंद्र पासवान, बछवाड़ा से सुरेंद्र मेहता, बेगुसराय से कुंदन सिंह, बखरी से रामशंकर पासवान, बिहपुर से कुमार शैलेंद्र, पीरपैंती से ललन कुमार पासवान, भागलपुर से राहित पांडे, बिहार शरीफ से डा. सुनील कुमार, बख्तियारपुर से रणविजय सिंह, दीघा से संजीव चौरसिया, बांकीपुर से नितिन नबिन, कुम्हरार सीट पर अरूण कुमार सिन्हा, पटना साहिब से नंद किशोर यादव, फतुआ से सत्येंद्र सिंह, दानापुर से आशा सिन्हा, एवं मनेर विधानसभा सीट पर निखिल आनंद को मैदान में उतारा गया है। ये सभी प्रत्याशी दूसरे चरण के हो रहे चुनाव के लिए उतारे गए हैं।

तीन चरणों में होगा बिहार में मतदान

बता दें कि बिहार में इस बार तीन चरणों में चुनाव आयोजित होगा। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा। दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर और अंतिम चरण का मतदान सात नवंबर को होगा। मतगणना 10 नवंबर को होगी। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए भाजपा और जदयू के बीच सीटों का बंटवारा हुआ है। जदयू 122 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी वहीं, भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू ने अपने कोटे से जीतन राम मांझी की पार्टी को सात सीटें दी थीं। जबकि भाजपा ने वीआईपी पार्टी को अपने कोटे से 11 सीटें दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles