HomeNationalअंतर्राष्ट्रीय पहलवान द ग्रेट खली हुए भाजपाई, चुनाव में मांगेंगे वोट

अंतर्राष्ट्रीय पहलवान द ग्रेट खली हुए भाजपाई, चुनाव में मांगेंगे वोट

नई दिल्ली/ नेशनल ब्यूरो : अंतर्राष्ट्रीय पहलवान ‘द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा वीरवार को भाजपाई हो गए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की मौजूदगी में खली ने भाजपा का दामन थामा। खली पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली/ नेशनल ब्यूरो : अंतर्राष्ट्रीय पहलवान ‘द ग्रेट खली के नाम से मशहूर दलीप सिंह राणा वीरवार को भाजपाई हो गए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की मौजूदगी में खली ने भाजपा का दामन थामा। खली पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के सर्मथन में प्रचार करने के लिए राज्यों का दौरा भी करेगे। भाजपाई होने के बाद खली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया। खली ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन किया था। बाद में सरकार ने तीनों कानूनों को रद्द कर दिया था। खली ने कहा कि मोदी के रूप में भारत को एक अच्छा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि देश के विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं।

-केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन
–प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं खली, की मुलाकात

जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि खली राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति हैं और वह कहीं भी रहें, उनका दिल भारत के लिए धड़कता है। भाजपाई होने के बाद खली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।
बता दें कि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने खली को 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने के लिए मनाया। ग्रेट खली ने आज भाजपा ज्वाइन करने से दो दिन पहले केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान कैलाश चौधरी ने ग्रेट खली को भाजपा में शामिल होने के लिए मनाया। कैलाश चौधरी पंजाब चुनाव के दौरान फिरोजपुर जिले के प्रभारी है। पार्टी ने उनको फिरोजपुर जिले में भाजपा को बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी दी है। वीरवार को खली के भाजपा में शामिल होने के बाद कैलाश चौधरी ने कहा कि पार्टी खली को एक योद्धा के रूप में देख रही है, उन्होंने हमेशा देश का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। कैलाश चौधरी ने कहा कि खली राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति हैं और वह कहीं भी रहें, उनका दिल भारत के लिए धड़कता है। अब देश के विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए वह भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके भाजपा में शामिल होने से उनकी लोकप्रियता का लाभ निश्चित रूप से पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भी पार्टी को मिलेगा।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News