HomeNationalयुवाओं को संविधान के बारे में जागरूक करेगी सरकार, चलेगा अभियान

युवाओं को संविधान के बारे में जागरूक करेगी सरकार, चलेगा अभियान

–केंद्र सरकार चलाएगी नो योर कॉन्स्टीट्यूशन अभियान, हुआ श्रीगणेश –पांच केंद्रीय मंत्रियों ने किया ई-फोटो प्रदर्शनी का उदघाटन नई दिल्ली/ नेशनल ब्यूरो : न्यू इंडिया (नया भारत) की यात्रा को प्रदर्शित करने और स्वतंत्रता संग्राम के अनसंग हीरोज (गुमनाम नायकों) सहित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का जश्न मनाने के उद्देश्य से चल रहे आजादी का […]

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

–केंद्र सरकार चलाएगी नो योर कॉन्स्टीट्यूशन अभियान, हुआ श्रीगणेश
–पांच केंद्रीय मंत्रियों ने किया ई-फोटो प्रदर्शनी का उदघाटन

नई दिल्ली/ नेशनल ब्यूरो : न्यू इंडिया (नया भारत) की यात्रा को प्रदर्शित करने और स्वतंत्रता संग्राम के अनसंग हीरोज (गुमनाम नायकों) सहित स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का जश्न मनाने के उद्देश्य से चल रहे आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत केंद्र सरकार ने आज नई शुरूआत की। ई-फोटो प्रदर्शनी मेकिंग ऑफ द कॉन्स्टीट्यूशन और वर्चुअल फिल्म पोस्टर प्रदर्शनी चित्रांजलि 75 का उद्घाटन किया।
इस मौके पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने आज केंद्रीय मत्स्य पालन राज्य मंत्री, सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन, संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ मिलकर ई-फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि ई-फोटो प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को संविधान निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है। यह प्रदर्शनी जनभागीदारी की दिशा में एक कदम है जो न केवल देश के युवाओं को संविधान के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के बारे में शिक्षित करेगी और साथ ही उन्हें राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की भावना को लेकर जागरुक करेगी। ठाकुर ने घोषणा की कि सरकार भारत के संविधान के संस्थापक सिद्धांतों का प्रसार करने के प्रयासों में युवाओं को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बहुत जल्द नो योर कॉन्स्टीट्यूशनÓ (अपने संविधान को जानें) कार्यक्रम चलाएगी।
उन्होंने कहा कि अपनी परिवर्तनकारी डिजिटल क्रांति को ध्यान में रखते हुए इस संकलन को डिजिटल प्रारूप में जारी किया है। ई-बुक हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 भारतीय भाषाओं में जारी किया जाएगा। यह अनूठा संग्रह हमारी आजादी की यात्रा के विभिन्न पड़ावों का जश्न मनाएगा। इस वर्चुअल प्रदर्शनी में वीडियो और भाषणों का संग्रह है और साथ ही एक रोचक क्विज भी है जिसमें हिस्सा लेने पर ई-प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
ठाकुर ने वर्चुअल पोस्टर प्रदर्शनी को लेकर कहा, चित्रांजलि 75 भारतीय सिनेमा के 75 साल का प्रतिनिधित्व करती है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, हमारे समाज सुधारकों और हमारे सैनिकों की वीरता की पवित्र यादें ताजा करेगी। पोस्टर प्रदर्शनी में ऐसी 75 प्रसिद्ध फिल्मों को शामिल करने का प्रयास किया है। भविष्य में मंत्रालय न केवल पोस्टर बल्कि इन फिल्मों को भी देश की जनता तक पहुंचाने का प्रयास करेगा।

अमृत महोत्सव एक जन कार्यक्रम हो

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृष्टि यह है कि अमृत महोत्सव एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जन कार्यक्रम हो, जिसका प्रमुख सूत्र जन-भागीदारी है। इन आयोजनों के माध्यम से प्रधानमंत्री युवाओं को 2047 के एक मजबूत, शक्तिशाली और आत्मविश्वास से भरे भारत की कल्पना करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं, जब हमारी आजादी के सौ साल पूरे होंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि यह आयोजन हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को देश के युवाओं तक ले जाने की दिशा में किया जाने वाला एक प्रयास है।

11 भाषाओं में उपलब्ध होगी बुक

बुक में एक अतिरिक्त रोचक, आकर्षक क्विज भी है, जिसमें पाठकों की रुचि बढ़ाने और नागरिकों की जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 10 प्रश्नों का एक सेट शामिल है।
यह ई-बुक हिंदी और अंग्रेजी तथा 11 अन्य भाषाओं (उडिय़ा, गुजराती, मराठी, असमिया, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, बंगाली, उर्दू) में उपलब्ध होगा। क्षेत्रीय पत्र सूचना कार्यालय एवं क्षेत्रीय आउटरीच ब्यूरो स्थानीय विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों को लिंक उपलब्ध कराएंगे और साथ ही अपने-अपने सोशल मीडिया मंचों पर उनका प्रचार करेंगे।

- Advertisement -

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News