नई दिल्ली। उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन (URKU) के पदाधिकारियों ने आठवें वेतन आयोग के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। यूनियन ने रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा। इसमें प्रमोशन, भत्तों और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे शामिल थे।
चर्चा में उठी मुख्य मांगें
URKU के पदाधिकारियों ने सभी विभागों के टेक्नीशियन, जूनियर इंजीनियर, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, लोको पायलट, चीफ लोको इंस्पेक्टर, रिजर्वेशन स्टाफ, फार्मासिस्ट, ट्रैकमैन, पॉइंट्समैन, मुख्य विधि सहायक और अन्य स्टाफ की प्रमोशन संबंधी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कर्मचारियों की ओर से प्राप्त मांग पत्रों को भी आयोग के समक्ष रखा।
अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे
यूनियन ने माता-पिता को आश्रित बनाने, ग्रुप इंश्योरेंस सुविधाओं में सुधार, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाने, ट्यूशन फीस प्रतिपूर्ति, ड्रेस अलाउंस, रिस्क अलाउंस और कैडर रिस्ट्रक्चरिंग जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से बात रखी। आयोग के सदस्यों के साथ इन मुद्दों पर गहन चर्चा हुई।
URKU पदाधिकारी उपस्थित
इस बैठक में URKU की ओर से श्री अभिनीत मिश्रा (महामंत्री), श्री अविंद्र पाल सिंह (मंडल मंत्री, HQ), श्री प्रीत पाल सिंह (मंडल अध्यक्ष, फिरोजपुर), श्री देवेन्द्र छाबड़ा (जोनल मीडिया प्रभारी), श्री देवेंद्र राणा, श्री संजीव सिन्हा (उप महामंत्री, BRMS) और श्री श्याम ठाकुर (उप महामंत्री, BRMS) मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।
यूनियन ने उम्मीद जताई है कि आठवें वेतन आयोग इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर रेलवे कर्मचारियों को राहत देगा।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

