29.1 C
New Delhi
Sunday, September 14, 2025

लॉकडाउन : एक छत से दूसरे छत टेनिस खेलती लडकियां, Video वायरल

Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

नई दिल्ली /टीम डिजिटल : इटली की दो युवा लड़कियों ने राष्ट्रव्यापी कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बावजूद अपने टेनिस खेलों को उच्च स्तर पर ले गईं। ऐसा इसलिए क्योंकि कि दोनों लड़कियां अपने-अपने घरों की छतों पर हैं। इस वीडियो में दोनों लड़कियां बेहद सफाई से एक-दूसरे के शॉट्स लौटाती हुई नजर आ रही हैं। लोगों ने इस ट्वीट के जवाब में भी कई सारे फनी ट्वीट किए। इटली के फिनाले के लिगुरियन शहर में लड़कियों द्वारा टेनिस खेलने का ये वीडियो शुक्रवार को फेसबुक पर पोस्ट किया गया था जो अब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 25 दिन में 2800 KM का सफर तय कर घर पहुंचा मजदूर, रास्ते में लूट लिए सारे पैसे

छत पर टेनिस खेल रहीं विटोरिया और कैरोल पेसीना में से एक की मां मैक्स ओलीवेरी ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने रेकॉर्ड किया है। दरअसल दोने लड़कियों के कोच ने खिलाड़ियों को घर पर उनके प्रशिक्षण का वीडियो साझा करने के लिए कहा था। लॉकडाउन के बीच लोग किसी न किसी तरह खुद को व्यस्त रखने के तरीके ढूंढ रहे हैं। टेनिस प्रशिक्षण का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

स्वाभाविक रूप से अभ्यास सत्र के दौरान कुछ गेंदों ने इसे पार नहीं आ सकीं और नीचे सड़क में गिर जाती थी, वहां लड़कियों के पिता ने उन्हें प्लास्टिक की थैलियों में डालकर गेंद को वापस दे रहे थे। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कुछ लोगों ने चिंता जताई कि वायरस तो सतह पर भी मौजूद हो सकता है, तो बॉल के जरिए ट्रेवल कर सकता है। अगर दोनों में से कोई भी खिलाड़ी इंफेक्टेड हुआ, तो दिक्कत हो सकती है। ये पहला वीडियो नहीं है, जहां पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए खुद को एंटरटेन कर रहे हैं। इससे पहले ही इटली से कई वीडियो सामने आए थे, जहां लोग अपनी-अपनी बालकनियों में आकर गा-बजा रहे थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Latest Articles