नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पिछली रात हुई तेज हवाओं और बारिश ने सुबह के तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर अलर्ट जारी किया है। 11 जून को ऑरेंज अलर्ट और 12 जून को येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 11 जून को शाम और रात के समय हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के साथ तूफान आएगा। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
वहीं, 12 जून को दोपहर और शाम को भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी, जिससे लोगों को लू से राहत मिलने की उम्मीद है। इस पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग द्वारा जारी 7-दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 10 जून को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 30 डिग्री रहेगा। आंशिक बादल छाए रहे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना थी। 11 जून को अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री तापमान रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवाओं के साथ बारिश भी होगी।
12 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा और मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के साथ बारिश जारी रहेगी। वहीं, 13 जून को अधिकतम 36 और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा। 14 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा।
15 जून को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा। इस बार-बार बदलते मौसम की वजह से फिलहाल पूरे एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में काफी ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी गई है। बावजूद इसके आनंद विहार में एक्यूआई 318 (खतरनाक श्रेणी) में दर्ज किया गया है, जबकि अन्य इलाकों में ऑरेंज और येलो रेंज में एक्यूआई बना हुआ है।
मौसम विभाग ने सलाह दी है कि 11-12 जून को तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Women Express पर. Hindi News और India News in Hindi से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, Twitter पर फॉलो करें और Youtube Channel सब्सक्राइब करे।

