HomeCrimeसूर्या हत्याकांड: गाजियाबाद के खोड़ा में पुलिस-प्रशासन ने सील किए तीन मदरसे,बिजली...

सूर्या हत्याकांड: गाजियाबाद के खोड़ा में पुलिस-प्रशासन ने सील किए तीन मदरसे,बिजली कनेक्शन काटा

खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार में बीते 28 मई ईद-उल-अजहा के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। मंगलवार को इलाके में अवैध रूप से संचालित दो मदरसों को सील करने की कार्रवाई की गई। साथ ही कई मदरसों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं और कई के बिजली कनेक्शन भी काटे गए।

-Advertisement-
Join whatsapp channel Join Now
Join Telegram Group Join Now

गाजियाबाद /भूपेंद्र तालान। खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार में बीते 28 मई ईद-उल-अजहा के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। मंगलवार को इलाके में अवैध रूप से संचालित दो मदरसों को सील करने की कार्रवाई की गई। साथ ही कई मदरसों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं और कई के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद्र तिवारी ने बताया कि वक्फ निरीक्षक एवं खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी एवं नायब तहसीलदार सदर द्वारा मदरसा रहमानिया अरनिया पासीमूल,उलकू मदरसा लोकप्रिय विहार मोहल्ला चौकी क्षेत्र खोड़ा गांव गैर मान्यता प्राप्त अवैध रूप से संचालित हो रहे है। यह कार्यालय से पंजीकृत नहीं है और न ही मदरसा सोसायटी का जीवित पंजीकरण प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

-पुलिस आयुक्त-डीएम,एडिशनल सीपी ने किया फ्लैग मार्च,1600 अपराधी का सत्यापन

मदरसा परिसर में अग्निशमन विभाग की अनापत्ति एवं विद्युत सुरक्षा विभाग की अनापत्ति भी नहीं है। जिसके चलते मंगलवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़,पुलिस कमिश्नर जे.रविन्दर गौड़,एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था एवं यातायात राज करन नैय्यर,डीसीपी सिटी धवल जायसवाल,एसडीएम सदर अरुण दीक्षित आदि अधिकारियों की मौजदूगी दो मदरसों को सील करने की कार्रवाई की गई। उक्त मदरसों को एक सप्ताह के भीतर जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित भी किया गया।

मालूम हो कि सूर्या चौहान की हत्या के बाद कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई और जिले भर में अपराधियों का सत्यापन अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम 1600 से ज्यादा लोगों का सत्यापन कर चुकी हैं। जिले भर में अपराधियों की थानों पर हाजिरी लगवाई जा रही है। साहिबाबाद थाने में करीब 120 अपराधियों को पुलिस ने बुलाया और भविष्य में अपराध न करने की शपथ दिलाई। वहीं,मंगलवार को भी खोड़ा में भारी पुलिसबल तैनात रहा। पुलिस कमिश्नर जे.रविन्दर गौड़,जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़,एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था राज करन नैय्यर,डीसीपी ट्रांसहिंडन धवल जायसवाल,एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव,एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारी लगातार खोड़ा की गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए हैं। खोड़ा में सूर्या की हत्या के आरोपित असद के घर प्रशासन बुलडोजर चलाएगा। असद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। इसके बाद प्रशासन ने असद जिस घर में रहता था, वहां नोटिस चस्पा किया है। उसके पिता नवाब के घर के बाहर मुनादी भी कराई गई। एसडीएम सदर अरुण दीक्षित की ओर से चस्पा किए नोटिस में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने की बात लिखी गई है और 15 दिन में इसे खाली करने को कहा गया है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारी आरोपित के मकान पर नोटिस चस्पा करने पहुंचे। इसके अलावा प्रशासन की ओर से सूर्या के परिजन को पांच लाख रुपए का चेक भी दिया गया है।

दो मदरसो को सील करने की कार्रवाई की गई

मंगलवार को जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने अवैध रूप से संचालित दो मदरसो को सील करने की कार्रवाई की गई। सूर्या चौहान हत्याकांड मामले के बाद प्रशासन की कार्रवाई अब तेज होती जा रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ और पुलिस कमिश्नर जे रविन्दर गौड़ पुलिस फोर्स के साथ खोड़ा पहुंचे।जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में दो अवैध मदरसे चिन्हित किए गए हैं। इन्हें मंगलवार को सील करने की कार्रवाई की गई। इससे पहले खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन ने खोड़ा समेत पूरे देहात क्षेत्र में तीन दिवसीय सत्यापन अभियान शुरू किया है। इस दौरान देहात क्षेत्र के 17,174 अपराधियों की कुंडली खंगाली जाएगी। इसमें खोड़ा के 600 अपराधी व 14 हिस्ट्रीशीटर विशेष तौर पर पुलिस के रडार पर हैं। इस अभियान में पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम, डॉग स्क्वॉयड भी शामिल रही। इस दौरान घरों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। साथ ही नक्शे के आधार पर ड्रोन की मदद से क्षेत्र में स्थित मकानों का भौतिक सर्वे भी किया जा रहा है।

पांच थाना प्रभारियों को सत्यापन की जिम्मेदारी

खोड़ा में एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करन नैय्यर और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशन में अभियान चला। एडिशनल सीपी ने बताया कि खोड़ा क्षेत्र में तीन एसीपी और पांच थाना प्रभारियों को सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक एसीपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है।उन्होंने बताया कि जिन अपराधियों का चिन्हीकरण किया गया है,वह हत्या,चोरी,लूट,छिनैती,मादक पदार्थों की तस्करी और आम्र्स एक्ट के मामलों में संलिप्त हैं। खोड़ा के बाद इंदिरापुरम, साहिबाबाद, कौशांबी, शालीमार गार्डन, लिंकरोड और टीला मोड़ में भी अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन के निर्देश पर खोड़ा नगर पालिका की ओर से क्षेत्र में व्यापक सर्वे कराया जा रहा है। इस दौरान सूर्या हत्याकांड के अन्य आरोपियों से जुड़ी संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी संपत्ति पर अवैध कब्जा या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

असद के पुराने मकान की प्रशासन की टीम ने मुनादी की

बता दें कि सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद के पुराने मकान की सोमवार सुबह प्रशासन की टीम ने मुनादी की। यह कार्रवाई ढोल के साथ की गई। इसके साथ ही मकान के गेट पर सरकारी नोटिस भी चस्पा कर दिया गया।नोटिस में बताया गया है कि जिस मकान में असद और उसका परिवार रह रहा था वह 50 गज में बना हुआ है और करीब दो मंजिला मकान है। मकान को अवैध बताते हुए प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की है। साथ ही 15 जून तक इस मकान को खाली करने की चेतावनी दी गई है। वहीं इस मकान की करीब छह माह पहले बिक्री हो चुकी हंै। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार अभी तक मकान की रजिस्ट्री या दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी न होने की बात सामने आई है। बकरीद के दिन खोड़ा में 11वीं के छात्र सूर्या प्रताप(17)की हत्या का मुख्य आरोपी असद (19) शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। वसुंधरा-खोड़ा मार्ग पर घिरने के बाद असद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, असद गाजियाबाद से भागने की फिराक में था। इसके लिए दोस्तों से रुपए लेने जा रहा था।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related News

Delhi epaper

Prayagraj epaper

Kurukshetra epaper

Ujjain epaper

Latest News